श्रीलंका के पल्लेकेले में खेले जा रहे श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड टीम काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड की टीम न 9 विकेट के नुकसान पर 324 रन बना लिए थे. और इसी के साथ 278 से रनों से आगे हैं. स्टंप्स के समय बेन फॉक्स (51) और जेम्स एंडरसन (4) रन बनाकर क्रीज पर थे. इंग्लैंड के लिए उनके कप्तान जो रूट ने बेहतरीन शतक बनाया.
तीसरे दिन इंग्लैंड की शुरूआत बेहद खराब रही
इंग्लैंड टीम 4 के स्कोर पर ही टीम ने नाइटवॉचमैन जेक लीच (1) का विकेट गंवा दिया था. यहां से कीटन जेनिंग्स (26) और रोरी बर्न्स (59) ने 73 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला, लेकिन यहां से श्रीलंका के गेंदबाजों ने वापसी की औऱ एक समय इंग्लैंड का स्कोर 109-4 कर दिया था.

इंग्लैंड टीम के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स तो अपना खाता भी नहीं खोल पाएं. इसके बाद कप्तान रूट ने पहले जोस बटलर (35) के साथ मिलकर 74 रनों की साझेदारी की और फिर विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फॉक्स के साथ 82 रन जोड़े. फॉक्स अभी भी नाबाद हैं.
रूट ने बनाए शानदार 124 रन
रूट ने शानदार पारी खेलते हुए 124 रन बनाए और वो 301 के स्कोर पर आउट हुए और फिर अकीला धनंजय ने घातक गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड का स्कोर 304-9 कर दिया. श्रीलंका के लिए अकीला धनंजय ने शानदार गेंदबाजी की और 6 विकेट चटकाए, उनके अलावा दिलरूवान परेरा को दो विकेट मिले और पुष्पाकुमारा को भी एक विकेट मिला.

मैच के चौथे दिन श्रीलंका टीम की कोशिश जल्द से जल्द इंग्लैंड का आखिरी विकेट लेने की होगी, तो दूसरी तरफ इंग्लैंड भी तेज़ी से रन बनाते हुए अपनी बढ़त को 300 के पार ले जाना चाहेंगे.
संक्षिप्त स्कोर:
इंग्लैंड पहली पारी: 290/10, दूसरी पारी: 324-9
श्रीलंका पहली पारी: 336/10
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post जो रूट के शानदार शतक से इंग्लैंड की स्थिति मजबूत, तीसरे दिन 278 रनों से आगे अंग्रेज appeared first on SportzWiki Hindi.