क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बहुत ही दुःख की खबर आ रही हैं. दरअसल, इंग्लैंड की क्रिकेट काउंटी टीम यॉर्कशायर के एक पूर्व खिलाड़ी का निधन हो गया हैं.
इंग्लैंड की क्रिकेट काउंटी टीम यॉर्कशायर के पूर्व खिलाड़ी क्रिस एलिनसन का निधन हो गया हैं. उनके निधन की खबर खुद यॉर्कशायर की टीम ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी हैं.
इंग्लैंड के लिए अंडर-19 क्रिकेट भी खेल चुके थे क्रिस एलिनसन

बता दें, कि यॉर्कशायर के पूर्व खिलाड़ी क्रिस एलिनसन का निधन मात्र 28 साल की उम्र में हो हो गया हैं. वह इंग्लैंड की टीम के लिए अंडर-19 क्रिकेट भी खेल चुके हैं.
इन्होने 6500 प्रीमियर डिविजन रन और 277 डिविजन विकेट लिए हैं. वह शादीशुदा थे और उनकी एक लड़की भी हैं. वह उत्तर यॉर्कशायर में गिस्बोरो के थे और उत्तरी यॉर्कशायर और दक्षिण डरहम प्रीमियर लीग के कई क्लबों के लिए खेले थे. पूर्व इंग्लैंड के कप्तान माइकल वॉन ने भी उनके लिए ट्विटर पर अपनी संवेदना पोस्ट की हैं.
क्रिस एलिनसन को प्रतिभावान खिलाड़ी माना जाता हैं. 2013 में उन्होंने डरहम काउंटी क्रिकेट क्लब के खिलाफ टी-20 मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज केटन जेनिंग्स का विकेट लिया था.
यॉर्कशायर ने जताया अपना दुःख

यॉर्कशायर ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “समाचार आया हैं, कि हमारे पूर्व खिलाड़ी क्रिस एलिनसन का रातोंरात 28 साल की आयु में ही निधन हो गया है. क्लब इस दुःख की घटना में क्रिस के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हैं.”
News is reaching us that former Academy player Chris Allinson has passed away aged 28 overnight. The Club wishes to extend its condolences to Chris’ family and friends at this incredibly sad time.#YourYorkshire pic.twitter.com/dpmvolHMmn
— Yorkshire CCC (@YorkshireCCC) November 8, 2018
This is awful news … Such a great lad … Thoughts are with all his close family https://t.co/kj0ohyxkg7
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) November 8, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर, दिग्गज खिलाड़ी का 28 साल की उम्र में हुआ निधन appeared first on SportzWiki Hindi.