Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लक्ष्मण ने सालो बाद खोला राज, 281 रन की ऐतिहासिक पारी नहीं, इस पारी को मानते हैं ‘वेरी-वेरी स्‍पेशल’

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने भारतीय टीम को कई मैचों में जीत दिलाई है. इस खिलाड़ी के सबसे एतिहासिक पार्रियों में से एक 281 रन की पारी भी शामिल है. लेकिन भारत के इस महान बल्लेबाज ने इस पारी से ज्यादा किसी और पारी को महत्वपूर्ण करार दिया है. आइए बताते हैं कौन सी है वो पारी.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेली गई 167 रन की पारी

इस दिग्गज बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेली गई 167 रन की पारी को अपने करियर के लिए महत्वपूर्ण करार दिया है. लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 2000 में बनाये गये शतक को अपने 17 शतकों में सर्वश्रेष्ठ बताया.

उन्होंने अपनी आत्मकथा ‘281 एंड बियोंड’ के विमोचन के अवसर पर कहा

‘281 निश्चित तौर पर मेरे लिये बेहद यादगार पारी है. कोलकाता का वह टेस्ट मैच और वह श्रृंखला मेरे लिए यादगार है, लेकिन 167 रन की पारी ने मेरे अंदर आत्मविश्वास भरा कि मैं उच्चस्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं.’ 

लक्ष्मण ने आगे कहा,

‘क्योंकि तब हम जैसी स्थिति में थे और जिस तरह की परिस्थितियां थी. तब परिस्थितियां काफी चुनौतीपूर्ण थी और हम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण का सामना कर रहे थे. मैंने अपना पहला टेस्ट शतक बनाया और यह मेरे लिए महत्वपूर्ण था क्योंकि इससे मुझे लगा कि मेरे अंदर उच्च स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है.’

अपने क्रिकेट करियर के दौरान 134 टेस्‍ट और 86 वनडे मैच खेले

एक नवंबर को ही 44 वर्ष पूरे करने वाले लक्ष्‍मण ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान 134 टेस्‍ट और 86 वनडे मैच खेले. टेस्‍ट क्रिकेट में उन्‍होंने 45.97 के बेहतरीन औसत से 8781 रन बनाए जिसमें 17 शतक शामिल थे. वनडे मैचों में लक्ष्‍मण ने भारत के लिए 2338 रन बनाए. उनका औसत 30.76 का रहा और उन्‍होंने छह शतक जमाए. वनडे में 131 रन लक्ष्‍मण का सर्वोच्‍च स्‍कोर रहा.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post लक्ष्मण ने सालो बाद खोला राज, 281 रन की ऐतिहासिक पारी नहीं, इस पारी को मानते हैं ‘वेरी-वेरी स्‍पेशल’ appeared first on SportzWiki Hindi.