Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पृथ्वी शॉ ने फिर दिलाई सचिन की याद, 28 साल पहले सचिन के साथ भी हुआ था कुछ ऐसा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है. टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को चोट की वजह से पहले टेस्ट से बाहर कर दिया गया है. अभ्यास मैच के दौरान पृथ्वी शॉ को ये चोट आई. बता दें, पहली पारी में इस खिलाड़ी ने शानदार बल्लेबाजी की थी.

भारतीय टीम की बढ़ी चिंता 

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज की अगर बात करें तो इस समय अन्य दो बल्लेबाज मुरली विजय और के एल राहुल के मुकाबले पृथ्वी शॉ ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर रहें थे. के एल राहुल का फॉर्म लगातार गिरता जा रहा है.

पृथ्वी शॉ के चोटिल होने से इन दोनों के पास मौका है अपनी जगह को टीम में भुनाने का. मुरली विजय को इंग्लैंड दौरे से बाहर कर दिया गया था फिर उन्होंने काउंटी मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम में वापसी की है.

28 साल बाद शॉ के साथ हुआ कुछ ऐसा आ गई सचिन की याद 

सचिन-पृथ्वी दोनों ने ही स्कूल क्रिकेट में कमाल कर दुनिया को अपना परिचय दिया.कई शॉट्स देखकर आप यकीन भी न कर पाएंगे कि हेलमेट के अंदर सचिन नहीं बल्कि पृथ्वी हैं. अब इसे महज संयोग कहे या ऊपर वाले का कमाल, मैदान में धमाल मचाने के अंदाज से लेकर चोटिल होकर बाहर जाने तक पृथ्वी, सचिन की याद दिला ही देते हैं.

1990 में सचिन को आई थी ऐसे ही चोट 

 

मार्च 1990 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच में सचिन जब चोटिल हुए तो उनके साथी खिलाड़ी और मौजूदा दौर के मशहूर कमेंटेटर विवेक राजदान गोद में उठाकर उन्हें फील्ड से बाहर लेकर गए थे.

अब शुकवार को ऑस्ट्रेलिया में एक अभ्यास मैच के दौरान पृथ्वी शॉ फिल्डिंग करते हुए ऐसे घायल हुए कि कराहते हुए टीम फिजियो पैट्रिक फरहार्ट की गोद में सवार होकर ही बाहर जाना पड़ा.

पृथ्वी शॉ के साथ जो हुआ वो 28 साल पहले हुई उस घटना को ताजा कर देती है. इस चोट के बाद जब सचिन ने वापसी करी तो भारतीय टीम को एक महान खिलाड़ी मिला.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post पृथ्वी शॉ ने फिर दिलाई सचिन की याद, 28 साल पहले सचिन के साथ भी हुआ था कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.