पॉलैंड
पॉलैंड की स्टार टेनिस प्लेयर एग्रिस्का रदवांस्का ने महज 29 साल की उम्र में प्रोफैशनल टेनिस करियर से संन्यास ले लिया है। भले ही उन्होंने अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए रिटायरमैंट ली है। लेकिन 2013 में उनके द्वारा करवाए गए न्यूड फोटोशूट भी इसका एक कारण बना। दरअसल उक्त फोटोशूट के बाद रदवांस्का का पॉलैंड में खूब विरोध हुआ था। पॉलैंड में द कैथेलिक यूथ ग्रुप क्रुज्जाता मोलोडिक ने उन्हें अपने ब्रैंड एंबेसडर के पद से हटा दिया था। यूथ ग्रुप का मानना था कि रदवांस्का ने हदें पार कर दी हैं। उन्हें धार्मिक मर्यादा के कारण भी ऐसा फोटोशूट नहीं करवाना चाहिए था।
रदवांस्का ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर विदाई संदेश भी डाला है जिसमें लिखा गया है कि प्यारे दोस्तो, 13 साल लगातार टेनिस खेलने के बाद आज मैं अपने करियर को खत्म करने जा रही है। यह मेरे लिए आसान फैसला नहीं था। मेरे पास 20 डब्ल्यूटीए टाइटल्स के अलावा बहुत सारी अच्छी यादें हैं। सिंगापुर की डब्ल्यूटीए चैपिंयनशिप, विबंलडन फाइनल इनमें से एक है। बीते कुछ दिनों से मेरा शरीर उम्मीद मुताबिक साथ नहीं दे रहा था। इसलिए मैंने अपना रैकेट टांगने का फैसला किया।