Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल के 2 सबसे महंगे खिलाड़ियों को बाहर कर अपना पर्स मजबूत करेगी राजस्थान रॉयल्स: सूत्र

आईपीएल शुरू होने से पहले टीम खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करने में लग गए हैं. पहले गौतम गंभीर को दिल्ली ने रिलीज किया फिर पिछले साल के सबसे ज्यादा पैसों में बीके  बेन स्टोक्स (12.5 करोड़ रुपये) और जयदेव उनादकट (11.5 करोड़ रुपये) को भी उनकी टीम रिलीज कर सकती हैं.

बेन स्टोक्स और जयदेव उनादकट हो सकते हैं रिलीज 

बेन स्टोक्स और जयदेव उनादकट का प्रदर्शन पिछले आईपीएल में अच्छा नहीं था. उनको जिस वजह से टीम में लिया गया था. उस हिसाब से उनका प्रदर्शन नहीं रहा. इसे देखते हुए लगता है. टीम से इन दो खिलाड़ियों का पता साफ़ हो सकता हैं. राजस्थान इन पैसों में कुछ अच्छे युवा खिलाड़ियों को टीम में ला सकती हैं. मनीष पांडे को भी उनकी टीम हैदराबाद रिलीज कर सकती है.

कोलकाता की टीम ने इस बार स्टार्क को रिलीज किया 

इससे पहले कोलकाता की टीम ने इस बार स्टार्क को 9.40 करोड़ रुपये की बोली लगाकर टीम में शामिल किया था. लेकिन चोट के कारण वह पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए थे. वह इससे पहले 2016 और 2017 में भी चोट के कारण लीग में नहीं खेल पाए थे. उनको भी टीम ने रिलीज कर दिया है.

चेन्नई की टीमो ने इनको किया रिलीज 

धौनी की कप्तानी में सीएसके ने दो साल के बैन के बाद 2018 में वापसी की थी और खिताब अपने नाम किया था. सीएसके ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को टीम से रिलीज कर दिया है.इसके अलावा दो अनकैप्ड डोमेस्टिक खिलाड़ी क्षितिज शर्मा और कनिष्क सेठ को भी टीम से रिलीज किया गया है. हरभजन सिंह को टीम ने बरकरार रखा है.

जैसे खिलाड़ी रिलीज हो रहें हैं उससे तो यह साफ़ है. आपको टीम में केवल पैसे देकर खरीदने का मतलब ये नहीं आप केवल टीम से जुड़े रहें. बल्कि आपको बेहतरीन प्रदर्शन भी करना होगा.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post आईपीएल के 2 सबसे महंगे खिलाड़ियों को बाहर कर अपना पर्स मजबूत करेगी राजस्थान रॉयल्स: सूत्र appeared first on SportzWiki Hindi.