पृथ्वी शॉ एक प्रतिभावान बल्लेबाज हैं और यह बात उन्होंने यह बात वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी काफी अच्छे से साबित की थी. पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 118.50 की शानदार औसत 94.04 के शानदार स्ट्राइक रेट से 237 रन बनाये थे.
वेस्टइंडीज के खिलाफ युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही शानदार 134 रन का शतक लगाकर अपने क्रिकेट करियर का शानदार आगाज किया था. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ भी रहे थे.
सचिन के साथ हो रही पृथ्वी शॉ की तुलना

पृथ्वी शॉ के शानदार खेल को देखते हुए हर कोई पृथ्वी शॉ की तुलना सचिन तेंदुलकर से कर रहा हैं. पृथ्वी शॉ को भारत का अगला सचिन तेंदुलकर कहा जा रहा हैं. पृथ्वी शॉ की तुलना सचिन से किये जाने को लेकर कपिल देव ने एक बयान दिया हैं.
हमें इतनी जल्दी पृथ्वी की तुलना सचिन से नहीं करनी चाहिए

स्टार स्पोर्ट्स को दिए गये अपने एक बयान में कपिल देव ने कहा, “मैं केवल इतना कहना चाहता हूं, कि हमें युवा बच्चों पर दबाव नहीं डालना चाहिए, इतनी जल्दी किसी की भी तुलना किसी बड़े खिलाड़ी से नहीं करनी चाहिए.
जब आगे पृथ्वी शॉ अच्छा करते हैं. तब हम कह सकते हैं, कि वह अगले सचिन तेंदुलकर हैं, लेकिन फिलहाल ऐसा हमें नहीं कहना चाहिए. वह एक नेचुरल प्रतिभावां खिलाड़ी हैं, लेकिन हमें फिलहाल उनकी तुलना सचिन या किसी भी खिलाड़ी से नहीं करनी चाहिए.”
कपिल देव ने अपनी बात आगे बढ़ते हुए कहा, “उन्हें 7-8 साल की अवधि तक खेलने दें और तब आपको पता चलेगा, कि वह कौन है और किस स्तर के बल्लेबाज हैं, क्योंकि तब तक वह एक खिलाड़ी के रूप में परिपक्व खिलाड़ी बन जायेंगे.
आज आप विराट कोहली की तुलना कर सकते हैं, कि वह सचिन तेंदुलकर या विवयन रिचर्ड्स की तरह है, क्योंकि उन्होंने काफी कुछ हासिल कर लिया है और वह अपने खेल को उस स्तर पर लेकर गये हैं. “
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post सचिन और पृथ्वी शॉ की तुलना करने वालो पर भड़के कपिलदेव, 2 शब्दों में बंद की बोलती appeared first on SportzWiki Hindi.