देखते ही देखते साल 2018 भी अपने समाप्ति की तरफ तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। अब इस साल के खत्म होने में केवल 2 महीनों का समय शेष है। ऐसे में क्रिकेट जगत में एक बार फिर से क्रिकेटरों को मिलने वाले पुरस्कारों पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं।
ये तीन खिलाड़ी हैं क्रिकेटर ऑफ द ईयर के प्रबल दावेदार
अब बस कुछ ही दिनों में इस साल के खत्म होने के बाद इस साल यानि साल 2018 के आईसीसी क्रिकेट अवार्ड की रेस के लिए खिलाड़ी तैयार हैं।

इसी बीच आज हम आपको इस साल के 10 महीनें बितने के बाद बताते हैं कौन-कौन से वो खिलाड़ी हैं जो हैं आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर के प्रबल दावेदार तो आईए डालते हैं टॉप तीन दावेदार पर एक नजर….
3 रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला इस साल भी खूब बोला है। वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा ने जमकर धमाल मचाया है। रोहित शर्मा के आगे इस साल तो बड़े-बड़े बल्लेबाज फिके आने लगे हैं।

रोहित शर्मा लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के कारण इस साल आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर के दावेदारों में शामिल हैं। इनके नाम इस साल अब तक खेले 18 मैचों में 967 रन बना चुके हैं।
2 राशिद खान
अफगानिस्तान की सनसनी स्पिन मिस्ट्री राशिद खान ने इस साल अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया है। राशिद खान ने अपनी गेंदबाजी से अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को नचाया है।

राशिद खान जिस तरह से इस साल गेंदबाजी कर रहे हैं वो दूसरे गेंदबाजों से बहुत ही आगे नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस साल खेले 20 वनडे मुकाबलों में अपने नाम 48 विकेट हासिल करके अपने आप को वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का दावेदार बनाया हुआ है।
1 विराट कोहली
जहां क्रिकेट में किसी पुरस्कार और वो भी जब आईसीसी पुरस्कार की बात की जाए और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली उसके दावेदार नहीं हो ये शायद पिछले कुछ सालों से तो नजर नहीं आ रहा है।

पिछले साल इस प्रतिष्ठित पुरस्कार पर कब्जा करने वाले विराट कोहली एक बार फिर से इस साल भी आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर के सबसे प्रबल दावेदार हैं। विराट कोहली ने इस साल खेले 13 मैचों में सबसे ज्यादा 1169 रन बनाए हैं।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post इस साल ये तीन खिलाड़ी हैं आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर के दावेदार, नंबर-2 पर है ये हैरान करने वाला नाम appeared first on SportzWiki Hindi.