Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व चयनकर्ता संदीप पाटिल ने इन 2 दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों को दे डाला आईपीएल से संयास लेने की सलाह

भारतीय क्रिकेट इतिहास के दो दिग्गज बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर और युवराज सिंह को इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन से पहले उनकी अपनी टीमों ने रिलीज कर दिया। युवराज सिंह के खराब प्रदर्शन के बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने तो वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स ने गौतम गंभीर से प्रदर्शन को देखते हुए छोड़ने का फैसला किया।

गौतम गंभीर और युवराज सिंह को आईपीएल-12 से उनकी टीमों ने किया रिलीज

ऐसा नहीं है कि युवराज सिंह और गौतम गंभीर किसी से कम रहे हैं। ये दोनों ही दिग्गज बल्लेबाजों ने भारत को विश्व कप 2011 का विजेता बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभायी थी।

लेकिन भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनाने वाले ये दो महानायक अब अपने करियर के अंतिम दौर में हैं जहां ये एक अच्छे प्रदर्शन को तरस रहे हैं यानि कहा जा सकता है कि इनका बेहतरीन समय निकल चुका है।

संदीप पाटिल ने युवराज सिंह और गौतम गंभीर को रिलीज करने से नहीं हैं हैरान

युवराज सिंह और गौतम गंभीर को आईपीएल में उनकी फ्रेंचाइजी के द्वारा रिलीज करने को लेकर पूर्व चयनकर्ता रहे संदीप पाटिल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं।

द क्विंट को लिखे कॉलम में संदीप पाटिल ने इन दोनों दिग्गजों को महान माना है, लेकिन साथ ही ये भी माना कि उनको रिलीज करने पर हैरानी नहीं हो रही है।

द क्विंट के कॉलम में संदीप पाटिल ने लिखा कि “युवराज सिंह और गौतम गंभीर मेरे पसंदीदा खिलाड़ी रहे हैं और पसंदीदा बने रहेंगे। लेकिन एक फ्रेंचाइजी के ऑनर के रूप में अगर मुझे उनकी टीम का हिस्सा बनने पर कोई कॉल लेना है ,तो मैं उन्हें छोड़ दूंगा।”

“जब आप एक खिलाड़ी को छोड़ते हैं तो ये बहुत ही सुखद या अच्छी भावना नहीं होती है। जीवन में कोई भी हारना नहीं चाहता है। कोई बोर्ड, फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी, कप्तान असफल नहीं होना चाहता है। खिलाड़ियों को एक विशेष स्लॉट के लिए चुना जाता है और उसे चुनते हुए बहुत सारे विचार पीछे चले जाते हैं ।”

गौतम गंभीर को लेकर संदीप पाटिल….

गौतम गंभीर को लेकर संदीप पाटिल ने समझाया कि

गंभीर ने केकेआर का आदरपूर्वक नेतृत्व किया और उनके लिए दो आईपीएल खिताब जीते। लेकिन उम्र ऐसी चीज है जो ना केवल खिलाड़ियों के साथ पकड़ती है, बल्कि खिलाड़ी को धीमा करती है। जिससे उनका प्रदर्शन भी प्रभावित हुआ है। वैसे मुझे खिलाड़ियों का नाम तो नहीं लेना चाहिए लेकिन ऐसा हुआ है। अतीत हमेशा खिलाड़ियों के भविष्य में जारी रहेगा।”

युवराज सिंह को लेकर संदीप पाटिल….

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले युवराज सिंह का प्रदर्शन भी निराश करने वाला रहा। युवी बिल्कुल भी अपना दम नहीं दिखा सके। इनको लेकर संदीप पाटिल ने लिखा कि

“तीन साल पहले युवराज सिंह सबसे ज्यादा भुगतान करने वाले आईपीएल के क्रिकेटर रहे थे और हर कोई टीम उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाने के लिए खुश थी। मुझे याद है कि इरफान पठान को भी एक बड़ा वेतन मिला था। न केवल इन खिलाड़ियों में बल्कि अनगिनत खिलाड़ी हैं। असल में ये शहर की बात थी, चाहे खिलाड़ी वास्तव में इस तरह से भारी फीस के लायक नहीं हो।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post पूर्व चयनकर्ता संदीप पाटिल ने इन 2 दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों को दे डाला आईपीएल से संयास लेने की सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.