ऑस्ट्रेलिया की धरती में खेली गई टी-20 सीरीज में केएल राहुल और ऋषभ पंत का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था. केएल राहुल जहां ब्रिसबेन में खेले गये पहले टी-20 में मात्र 13 रन बना पाये थे. वहीं सीरीज के तीसरे टी-20 मैच में भी केएल राहुल फ्लॉप ही साबित हुए थे और 20 गेंदों पर मात्र 16 रन ही बना पाये थे.
वहीं ऋषभ पंत भी तीसरे टी-20 मैच में फ्लॉप साबित हुए थे. ऋषभ पंत पहले टी-20 मैच में जहां 20 रन बना पाये थे. वहीं तीसरे टी-20 मैच में मात्र शून्य रन के स्कोर पर ही आउट हो गये थे.
संजय मांजरेकर ने राहुल और पंत को बाहर करने की मांग की

आपकों बता दें, कि इसी बीच संजय मांजरेकर ने केएल राहुल और ऋषभ पंत को लेकर अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया हैं. जिसमे दोनों खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने की मांग की है.
संजय मांजरेकर ने ट्वीट करते हुए अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “बल्ले के साथ राहुल और पंत की अनियमितता भारत को क्रुनाल पांड्या के साथ खेलने के लिए प्रेरित करती है. एक गेंदबाज जो बल्लेबाजी भी करता है.
भारतीय टीम बहुत मजबूत होगी, अगर चहल खेले और क्रुनाल पांड्या एक बल्लेबाज के रूप में अपनी जगह बनाये. क्या सोचते हो इस बारे में ?”
यहाँ देखे संजय मांजरेकर का ट्वीट

Rahul and Pant’s inconsistency with the bat inducing India (perhaps)to play Krunal Pandya – A bowler who bats.
India would be a stronger team if Chahal plays & so does Krunal in place of a batsman. What do you guys think?#INDvAUS— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) November 25, 2018
संजय मांजरेकर हमेशा अपने बयानों व ट्वीट के लिए रहते है विवादों में

आपकों बता दें, कि संजय मांजरेकर खिलाड़ियों के लिए अटपटे बयान देते रहते है. वहीं विवादित ट्वीट भी वह करते रहते हैं. हाल में ही वह ट्विटर पर बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी से उलझ गये थे. संजय मांजरेकर न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2017 में धोनी की धीमी बल्लेबाजी की भी आलोचना कर चुके है.
वही कायरान पोलार्ड से भी वह आईपीएल 2017 के दौरान उलझ चुके है. संजय मांजरेकर ने पोलार्ड को आईपीएल 2017 के दौरान पागल कह दिया था, जिसका पोलार्ड ने भी सोशल मीडिया में करारा जवाब दिया था.
संजय मांजरेकर ने भारतीय टीम के लिए 37 टेस्ट मैच और 74 वनडे मैच खेले है. 37 टेस्ट में उन्होंने 37.14 की औसत से 2043 व 74 वनडे में 33.23 की औसत से 1994 रन बनाये हुए है. संजय मांजरेकर भारत के ही पूर्व क्रिकेटर विजय मांजरेकर के बेटे है. संजय ने 1987 से 1996 तक भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post संजय मांजरेकर ने इन 2 भारतीय खिलाड़ियों को टीम से हटायें जाने की किया मांग appeared first on SportzWiki Hindi.