Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईलीग: चर्चिल ब्रदर्स ने मोहन बागान को 3-0 से शिकस्त दी

कोलकाता
चर्चिल ब्रदर्स ने त्रिनिदाद एवं टोबेगो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विल्स प्लाजा के दो गोल की मदद से आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में रविवार को यहां मोहन बागान को 3-0 से करारी शिकस्त दी। इस साल के शुरू में ईस्ट बंगाल को छोड़कर चर्चिल से जुड़ने वाले प्लाजा ने बेहतरीन खेल दिखाया तथा चार मिनटर् 51वें और 55वें मिनटी के अंदर दो गोल दागे। उनके नाम पर अब टूर्नामेंट में पांच गोल दर्ज हो गये हैं। प्लाजा ने शिलांग लाजोंग के खिलाफ अपनी टीम की 4-2 से जीत में हैट्रिक बनायी थी। चर्चिल की तरफ से पहला गोल कप्तान दावदा कीसे ने किया। इस जीत से चर्चिल के पांच मैचों में नौ अंक हो गये हैं और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। मोहन बागानर् आठ अंकी चौथे स्थान पर खिसक गया है।