Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शिलांग लाजोंग को 3-1 से हरा शीर्ष पर पहुंचा ईस्ट बंगाल

शिलांग
जोबी जस्टिन के दो गोल की मदद से ईस्ट बंगाल ने गुरुवार को यहां आईलीग फुटबाल प्रतियोगिता के मैच में शिलांग लाजोंग को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम दो मैचों में दो जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी। केरल के जस्टिन ने 12वें मिनट में ही गोल कर टीम का खाता खोला। मध्यांतर से पहले 41वें मिनट में उन्होंने दूसरा गोल कर ईस्ट बंगाल को 2-0 से आगे कर दिया। मध्यांतर के बाद राकेश प्रधान के गोल से शिलांग ने वापसी की लेकिन इसके तीन मिनट बाद ही के. विद्यासागर ंिसह के गोल से ईस्ट बंगाल ने बढ़त को 3-1 कर लिया जो मैच खत्म होने तक बरकरार रही। ईस्ट बंगाल ने इससे पहले अपने पहले मैच में नेरोका एफसी को 2-0 से हराया।