इन दिनों देश में रणजी ट्रॉफी खेली जा रही हैं और इस रणजी ट्रॉफी में सिर्फ और सिर्फ एक ही बल्लेबाज का नाम छाया हुआ हैं. दरअसल, इस रणजी सीजन सिर्फ और सिर्फ सिक्किम के मध्यक्रम के बल्लेबाज मिलिंद कुमार ही छाये हुए हैं. सिक्किम के मध्यक्रम के बल्लेबाज मिलिंद कुमार ने रणजी ट्रॉफी में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया हैं.
दो पारियों में बनाये लगातार दो दोहरें शतक

आपकों बता दें, कि सिक्किम के मध्यक्रम के बल्लेबाज मिलिंद कुमार ने रणजी ट्रॉफी के दो पारियों में लगातार दो दोहरे शतक लगाये हैं. उन्होंने पहले मणिपुर के खिलाफ 261 रन की शानदार पारी खेली थी.
वहीं इसके बाद उन्होंने अगले ही मैच में नागालैंड की टीम के खिलाफ 224 रन की शानदार पारी खेली थी. उनके यह दोनों दोहरे शतक लगातार दो पारियों में आये थे.
अब खेली 133 रन की पारी

रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड का मैच 20 नवंबर से शुरू हुए हैं. इस तीसरे राउंड के मैच में भी सिक्किम के मध्यक्रम के बल्लेबाज मिलिंद कुमार ने अपनी शानदार बल्लेबाजी का जलवा बिखेरा हैं.
उन्होंने सिक्किम की पहली पारी में 164 गेंदों पर 133 रन की शानदार पारी खेली हैं. उन्होंने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 14 चौके व 5 छक्के लगाये हैं. उन्होंने इस मैच में शतक लगाकर ही तीन पारियों में लगातार तीन शतक बनाने का रिकॉर्ड बना दिया हैं. जिसमे से दो उनके दोहरे शतक हैं.
दिल्ली की रणजी टीम छोड़कर गये थे सिक्किम टीम में

आपकों बता दें, कि मिलिंद कुमार पहले दिल्ली की रणजी टीम के लिए खेलते थे, लेकिन उन्होंने दिल्ली की टीम को इसी रणजी सीजन से छोड़ दिया था और सिक्किम की टीम में चले गये थे. उन्होंने इस सीजन अपनी टीम मणिपुर को दोनों मैच जीताये हैं. वहीं तीसरे मैच में भी अपनी टीम को उन्होंने एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया हैं.
मिलिंद कुमार ने अपने 31 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैचों में 40.30 की औसत से 1693 रन बनाये हुए हैं. लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 51 मैच खेले हुए हैं. जिसमे उन्होंने 40.48 की औसत से 1417 रन बनाये हुए हैं.
भारतीय टीम का आ सकता है बुलावा

सिक्किम के मध्यक्रम के बल्लेबाज मिलिंद कुमार जिस तरह से रणजी ट्रॉफी में प्रदर्शन कर रहे हैं, उसे देखते हुए जल्द ही मिलिंद कुमार को भारतीय टीम का बुलावा आ सकता हैं. अगर ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट दौरे में कोई भी बल्लेबाज चोटिल होता हैं और दौरे से बाहर होता हैं, तो निश्चित ही भारतीय टीम के चयनकर्ता मिलिंद कुमार के नाम पर अपना विचार विमर्श करेंगे.
सिक्किम के मध्यक्रम के बल्लेबाज मिलिंद कुमार ने भारतीय टीम का दरवाजा खटखटा दिया हैं अब चयनकर्ता उनके ऊपर अपनी पैनी नजर बनाये रखेंगे और कभी भी उन्हें भारतीय टीम से खेलने का मौका मिल सकता है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post रणजी के 3 पारियों में ही इस बल्लेबाज ने बनाया 600 से ज्यादा रन, जल्द मिल सकता है टीम इंडिया में मौका appeared first on SportzWiki Hindi.