खेल डेस्क। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध धार्मिक शहर हरिद्वार में आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं।भारतीय टीम की नई रन मशीन के नाम से दुनिया में अपनी पहचान बना चुके विराट कोहली का जन्म आज ही के दिन यानी 5 नवम्बर, 1988 को दिल्ली में हुआ था।
भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में शूमार विराट कोहली को उनके जन्मदिन पर क्रिकेट से जुड़ी दिग्गज हस्तियों ने बधाई दी है। उनको सोशल मीडिया पर बधाई देने वाले दिग्गज क्रिकेटरों पर पहला नाम मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का है।
B'day Spl : जानिए विराट से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां
सचिन ने विराट को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि आने वाले वर्ष में आपकी सफलता और खुशी की कामना करता हूं। वहीं पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने अपने ही अंदाज में विराट को बधाई देते हुए लिखा कि इस धनतेरस पर मेरी शुभकामनाएं है कि अगला एक वर्ष आपके लिए ;रनतेरस बना रहे।
वीरेन्द्र सहवाग के बाद अब इस खिलाड़ी ने भी छोड़ा किग्स इलेवन पंजाब का साथ
इनके अलावा पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ, बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना, विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा, चेतेश्वर पुजारा, हरभजन सिंह, मोहम्मद शमी और अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान भी भारतीय कप्तान विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई दी है।
गौतम गंभीर ने छोड़ी अब इस टीम की कप्तानी, ये हैं बड़ी वजह
गौरतलब है कि विराट कोहली इस समय मैदान में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज के दौरान उन्होंने सबसे तेज दस हजार रन बनाने का विश्व कीतिमान अपने नाम किया था।