Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

30 साल के हुए विराट कोहली, सचिन से लेकर सहवाग ने ऐसी दी शुभकामनाएं

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली सोमवार को 30 वर्ष के हो गए. इस मौके पर क्रिकेट के कई दिग्‍गज क्रिकेटरों ने उन्‍हें शुभकामना प्रेषित की है. सचिन तेंदुलकर से लेकर हरभजन सिंह सब ने उनको बधाई दी है. बीसीसीआई ने भी भारतीय टीम के इस रन मशीन को बधाई  देने के लिए एक विडियो बनाया जिसमें भारत के  पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी उनको बधाई दी.

हरभजन सिंह 

इस मौके पर हरभजन सिंह ने लिखा. हम तुम्हें ढेर सारा रिकॉर्ड तोड़ते देखना चाहते हैं. जन्मदिन की ढेर सारी बधाई भाई.

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने भी उनको शुभकामनाएं देते हुए लिखा. विश्व के सभी युवा खिलाड़ियों को आपसे कुछ सीखना चाहिए.

क्रिकेट के भगवान यानि सचिन तेंदुलकर ने भी बधाई देते हुए लिखा. जन्मदिन की ढेर सारी बधाई तुम्हारे जीवन में ऐसे ही खुशियां आती रहे.

राशिद खान 

इशांत शर्मा 

अजिंक्य रहाणे

युजवेंद्र चहल

चतेश्वर पुजारा

वीवीएस लक्ष्मण 

प्रज्ञान ओझा 

वीरू ने ट्विटर के जरिये विराट को बर्थडे विश करते हुए लिखा, ‘इस धनतेरस पर कामना है कि आपका यह साल रनतेरस से भरपूर रहे.’ गौरतलब है कि सोमवार को देश धनतेरस भी मना रहा है.

यहाँ देखें विडियो 

भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी मिलने के बाद भी विराट कोहली का बल्ला थमा नहीं और ना ही उनका जलवा कम हुआ। जिम्मेदारी के बावजूद विराट कोहली ने लगातार व्यक्तिगत प्रदर्शन भी बरकरार रखा और अपनी टीम को भी जीत और रिकॉर्ड की सुर्खियों में रखा.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post 30 साल के हुए विराट कोहली, सचिन से लेकर सहवाग ने ऐसी दी शुभकामनाएं appeared first on SportzWiki Hindi.