Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: 3.1 ओवर में केएल राहुल से हुई भारी चूक लेकिन मनीष पांडे से संभाल लिया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में 3 टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भारत की तरफ से क्रुणाल पांड्या और खलील अहमद को डेब्यू करने का मौका मिला। विंडीज पारी के चौथे ओवर में शाई होप रन आउट हो गए।

तालमेल में हुई गड़बड़ी

वेस्टइंडीज की टीम में चोटिल आंद्रे रसेल की जगह वनडे मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले शाई होप को शामिल किया गया था। होप वनडे सीरीज के शुरूआती मैच में शानदार फॉर्म में थे लेकिन अंतिम मैचों में रन बनाने में असफल रहे थे।

चौथे ओवर की पहली गेंद को स्क्वायर लेग पर खेलकर होप ने एक रन चुराने की कोशिश की। दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे शिमरोन हिटमायर ने रन लेने से मना कर दिया लेकिन होप तब तक दूसरे छोर तक पहुँच चुके थे।

केएल राहुल से हुई बड़ी चूक

वनडे मैचों में लगातार बेंच पर बैठने वाले केएल राहुल को इस मैच में मौका मिला लेकिन उनसे बड़ी लगती हो गई। दोनों बल्लेबाज एक छोर पर पहुँच गए थे लेकिन राहुल ने थ्रो विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के काफी ऊपर फेंकी।

कार्तिक पूरा कूदने के बाद भी गेंद तक नहीं पहुँच पाए। हालाँकि, पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे मनीष पांडे उस समय तक विकेट कीपर के पीछे पहुँच चुके थे। उन्होंने आसानी से गेंद पकड़कर शाई होप को रन आउट कर दिया।

हो सकती थी बड़ी चूक

मनीष पांडे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फील्डर माने जाते हैं। उन्होंने सूझबूझ दिखाकर बल्लेबाज को रन आउट कर दिया। अगर वह पॉइंट से नहीं आए तो शायद शाई होप अपने क्रीज में वापस पहुँच जाते।

देखें वीडियो:

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वीडियो: 3.1 ओवर में केएल राहुल से हुई भारी चूक लेकिन मनीष पांडे से संभाल लिया appeared first on SportzWiki Hindi.