Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने घोषित की अपनी टीम, 34 साल के खिलाड़ी को पहली बार मिला टीम में स्थान

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इन दिनों यूएई के दौरे पर पाकिस्तान की टीम के साथ दो-दो हाथ कर रही है। न्यूजीलैंड की टीम यहां पर पाकिस्तान के खिलाफ एक फुल सीरीज खेलने के लिए आयी हुई है जहां उन्हें तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 0-3 की करारी हार का सामना करना पड़ा।

न्यूजीलैंड की टीम को टेस्ट सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका

टी-20 सीरीज की हार के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड की टीम ने जरूर जीता लेकिन उन्हें एक के बाद एक अपने खिलाड़ियों को चोट के कारण खोना पड़ रहा है। जिससे न्यूजीलैंड टीम मैनेजमेंट चिंतित हो गया है।

वनडे सीरीज से पहले जहां कोरी एंडरसन जैसे स्टार ऑलराउंडर को बाहर होना पड़ा जिसके बाद जिसके बाद अब उनके युवा स्पिन गेंदबाज टॉड एस्टल को बचे दौरे से बाहर होना पड़ा है।

स्पिन गेंदबाज एस्टल टॉड चोट के कारण बाहर

युवा स्पिन गेंदबाज टॉड एस्टल अब बची वनडे सीरीज के साथ ही टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। टॉड एस्टल को अपने घुटने में चोट लग गई है इनके स्थान पर न्यूजीलैंड ने 34 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी विल सोमरविले को शामिल किया है।

न्यूजीलैंड टीम के चीफ सेलेक्टर्स गार्विन लार्सन ने टॉड एस्टल के बाहर होने को लेकर कहा कि “टॉड को लेकर सबसे अच्छी बात अभी है कि उन्हें घर में खेलना चाहिए ताकि वहां उनकी चोट के सुधार को लेकर देखा जाना चाहिए। सर्दियों में वास्तव में कड़ी मेहनत की और उन्होंने अपने करियर में कुछ बेहतरीन शेप दी। इसी कारण से उनका नहीं होना एक बड़ा झटका है।“

34 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी विल समरविले को किया शामिल

एस्टल टॉड के स्थान पर 34 साल के अनुभवी लेकिन अनकैप्ट खिलाड़ी विल समरविले को शामिल किया जिसको लेकर लार्सन ने कहा कि “हम विल पर करीब से निगाहें रख रहे हैं और अपने ऑल राउंड गेम और कौशल में पूरी तरह से फिट दिख रहे हैं। वो अच्छे नियंत्रण और विविधता के साथ गेंदबाजी करते हैं जबकि उनकी गेंदबाजी में अतिरिक्त उछाल भी है जिसे वो कही भी प्राप्त कर सकते हैं।

तो साथ ही वो बल्लेबाजी ऑर्डर में नीचे अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं जो उन्होंने हाल ही में फॉर्ड ट्रॉफी के दौरान अर्धशतकीय पारी खेलकर दर्शाया था। टेस्ट टीम में वैसे पहले से ही ईश सोढ़ी और एजाज पटेल के रूप में बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं तो अब विल दाएं हाथ की गेंदबाजी से संतुलन प्रदान करेंगे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post पाकिस्तान सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने घोषित की अपनी टीम, 34 साल के खिलाड़ी को पहली बार मिला टीम में स्थान appeared first on SportzWiki Hindi.