विश्व क्रिकेट के सबसे अनोखे और खतरनाक बल्लेबाज…… दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने इसी साल आईपीएल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर हर किसी को हैरान कर दिया था। एबी ने संन्यास के बाद कई फैंस के दिल तोड़े।
मि. 360 डिग्री एबी डीविलियर्स के मैदान में उतरने का था फैंस को इंतजार
लेकिन साथ ही कह गए थे कि वो अभी भी लीग क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे। इसके बाद फैंस दिल थामकर एबी डीविलियर्स के लीग क्रिकेट में उतरने का इंतजार कर रहे थे।

एबी डीविलियर्स के फैंस का उनके एक बार फिर से मैदान में उतरने के इंतजार की इंतहा हो चुकी थी कि संन्यास के बाद पहली बार करीब 6 महीनों के बाद एबी डीविलियर्स ने मैदान में अपना कदम रखा।
मैदान में संन्यास के बाद पहली बार उतरते ही एबी ने खेली 31 गेंद में 93 रनों की पारी
पूरे क्रिकेट जगत में एबी डीविलियर्स के फैंस इस पल का इंतजार कर रहे थे और एबी ने मैदान में संन्यास के बाद पहली बार उतरने के साथ ही अपने फैंस को निराश नहीं किया और एक खतरनाक और विस्फोटक पारी खेल डाली। और इस पारी की मदद से एबी की टीम 5 रन से मैच जीतने में कामयाब रही।

दक्षिण अफ्रीका में कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली मजांसी सुपर लीग से पहले एक वार्म अप मैच में एबी डीविलियर्स ने त्वाशाने स्पार्टन के लिए खेलते हुए महज 31 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपने फैंस को खुश कर दिया।
दक्षिण अफ्रीका की एक लीग के वार्मअप मैच में एबी ने खेली ये पारी
एबी डीविलियर्स ने त्वाशाने स्पार्टन के लिए जोज़ी स्टार्स के खिलाफ मंगलवार को एक वार्म अप मैच के दौरान खेली। मजांसी सुपर लीग शुरू होने से पहले ये वार्मअप मैच जॉहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया।

एबी डीविलियर्स ने पूरे क्रिकेट जगत को अपनी बल्लेबाजी से दिखाया है कि वो अनोखे बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 251 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 147 से भी ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उन्होंने हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा था कि
“वो अब लीग मैचों के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं। मैं जिम और नेट पर कड़ी मेहनत कर रहा हूं, और ये सब सिस्टम के तहत चल रहा है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post सन्यास के बाद मि. 360 डिग्री एबी डीविलियर्स की मैदान पर धमाकेदार वापसी, टूटने से बचा टी-20 के सबसे तेज शतक का विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.