Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : क्रिकेट में अब आया 360 डिग्री गेंदबाज़, अंपायर भी खुद हुए हैरान

क्रिकेट की दुनिया में इस समय 360 डिग्री के बल्लेबाज़ काफी ज्यादा धूम मचा रहे हैं. इसी कड़ी में अगर कोई आप से कहें कि अब क्रिकेट में 360 डिग्री गेंदबाज़ भी आ गया तो शायद आप को विश्वास न हो. लेकिन हाल में ही भारत के सीके नायडू अंडर-23 मैच के दौरान उत्‍तर प्रदेश के गेंदबाज ने कुछ ऐसा ही कारनामा कर के सबको हैरत में डाल दिया है.

भारत के घरेलू क्रिकेट में हुआ ये हैरान करने वाला कारनामा 

हाल में ही उत्‍तर प्रदेश और बंगाल के बीच खेले गए सीके नायडू अंडर-23 मैच के दौरान गेंदबाज शिवा सिंह का गेंदबाजी एक्‍शन चर्चा का विषय बना हुआ हैं. इस मैच के उनके एक्शन के विडियो को पूर्व खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी ने अपने ट्विटर पर उनके गेंदबाजी स्‍टाइल का वीडियो फैन्‍स के साथ शेयर किया हैं.

इसके बाद ये विडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हुआ हैं.  आप को बता दे कि स्पिन गेंदबाज शिवा सिंह गेंद फेंकने से ठीक पहले 360 डिग्री अपनी जगह पर घूमे, जिसके बाद उन्‍होंने गेंद फेंकी थी. हालांकि बल्‍लेबाज इस अटपटी गेंद को डिफेंस करने में सफल रहा लेकिन अंपायर विनोद सेशन ने इसे तुरंत ही डेड बॉल करार दे दिया, जिसके बाद मैदान पर ही इस विषय पर चर्चा शुरू हो गई. इसके बाद अंपायर स्‍क्‍वेयर लेग अंपायर रविशंकर के पास गए और इनसे इस तरह के एक्‍शन को लेकर भी बातचीत की.

जिसके बाद उत्तर प्रस्देश के खिलाड़ी मैदान के अंपायर के पास जा कर अपना पक्ष रखने लगे. इसके बाद ये गेंदबाज़ के एक्शन को लेकर विवाद शुरू हो गया है कि उनक एक्शन सही है या नही . हालांकि अंपायर ने इसे डेड बॉल ही करार दिया है. आप को बता दे कि ये फैसला लेने का हक अंपायर के होता है कि वो किसी भी गेंदबाज़ के एक्शन को सही या गलत ठहरा सकता हैं.

वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

The post वीडियो : क्रिकेट में अब आया 360 डिग्री गेंदबाज़, अंपायर भी खुद हुए हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.