विश्व क्रिकेट में ऐसे कई क्रिकेटर हुए हैं जिनका एक से ज्यादा शादी हो चुकी है। इस लिस्ट में कई दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं। ऐसे ही अब एक बार फिर से एक दिग्गज खिलाड़ी अपनी दूसरी शादी करने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं दक्षिण अफ्रीका के महान कप्तान रहे ग्रीम स्मिथ की…..
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ करेंगे दूसरी शादी
जी हां दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ अपनी 37 साल की उम्र में दूसरी शादी करने जा रहे हैं। ग्रीम स्मिथ ने अपनी दूसरी शादी की जानकारी अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से दी।

टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार रहे ग्रीम स्मिथ अपनी गर्लफ्रेंड रोमी लानफ्रांची से बुधवार रात को सगाई के बंधन में बंधे और अब रोमी से स्मिथ जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने जा रहे हैं।
37 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड से की सगाई, जल्द ही करेंगे दूसरी शादी
ग्रीम स्मिथ ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए बताया सभी फैंस को शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद देते हुए लिखा कि “सभी के संदेश के लिए शुक्रिया, मैं बता सकता हूं कि कल रात हमारी सगाई हुई।”
Thanks for all the messages, I can confirm last night happened
pic.twitter.com/3IJdgPkJIu
— Graeme Smith (@GraemeSmith49) October 31, 2018

ग्रीम स्मिथ और उनकी गर्लफ्रेंड रोमी लानफ्रांची के बीच पिछले कुछ सालों से डेटिंग चल रही है। इस बीच इनके रिलेशनशिप के दौरान ग्रीम स्मिथ और रोमी का एक बेटा भी है। और अब दोनों ही जल्द शादी करने जा रहे हैं।
2015 में स्मिथ अपनी पहली पत्नी मोर्गन से हुए अलग
ग्रीम स्मिथ ने अपनी पहली शादी आयरिश सिंगर मोर्गन डीन के साथ साल 2011 में की थी। अगस्त 2011 में शादी करने के बाद स्मिथ और मोर्गन का 2012 में बेटी कैंडेस क्रिस्टिन का जन्म हुआ और इसके अगले ही साल दोनों के घर बेटे कार्टर कैमोरीन का जन्म हुआ।

दो बच्चों के जन्म होने के बाद 2015 में स्मिथ और मोर्गन के रिश्तों में दरार आ गई और दोनों ने ही आपसी सहमति से अलग रहने का फैसला किया। इनके अलग होने के बाद ग्रीम स्मिथ के जीवन में रोमी लानफ्रांची आ गई और इनके बीच अफेयर की शुरुआत हुई जिसे अब ये दोनों रिश्तें में बदलने जा रहे हैं।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post 37 साल की उम्र में दूसरी शादी करने जा रहे हैं ग्रीम स्मिथ, होने वाली पत्नी नहीं है किसी अभिनेत्री से कम, देखें तस्वीरें appeared first on SportzWiki Hindi.
