Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी वनडे रैंकिंग : रॉस टेलर नंबर-3 पर पहुंचे, जाने कोहली, रोहित सहित अन्य भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग

एक तरफ जहां पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. इन सीरीज के बाद आईसीसी ने वनडे रैंकिंग को अपडेट किया हैं. जिसमे कई बड़े उलटफेर हुए हैं.

रॉस टेलर अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग नंबर-3 पर पहुंचे 

बता दें, कि पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में 86 और 80 रन की पारियां खेलने वाले रॉस टेलर को आईसीसी रैंकिंग में बड़ा फयदा हुआ हैं. वह अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग नंबर-3 पर 808 अंको के साथ पहुंच गये हैं. उन्होंने जो रूट और बाबर आजम को पीछे छोड़ा हैं.

बता दें, कि आईसीसी की बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 899 अंको के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं. वहीं रोहित शर्मा 871 अंको के साथ नंबर-2 पर बने हुए हैं.

वहीं फाफ डू प्लेसी तीन स्थान के फायदे के साथ 7वें पायदान पर पहुंच गये हैं.

 

गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह टॉप पर 

बता दें, कि गेंदबाजो की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह 841 अंको के साथ टॉप पर बने हुए हैं. वहीं भारत के कुलदीप यादव 723 अंको के साथ नंबर-3 में हैं.

बता दें, कि गेंदबाजो की रैंकिंग में शादाब खान को बड़ा फायदा हुआ हैं. वह 16 स्थान के फायदे के साथ 24वें पायदान पर आ गये हैं. लौकी फर्गुसन 31 स्थान के फायदे के साथ 42वें पायदान पर आ गये हैं. लुंगी नागीदी 19 स्थान के फायदे के साथ 43वें स्थान पर आ गये हैं. कगिसो रबाडा भी नंबर-4 की रैंकिंग में पहुंच गये हैं.  शाहीन अफरीदी 66 स्थान के फायदे के साथ 118वीं रैंकिंग में पहुंच गये हैं.

यहाँ देखे बल्लेबाजों की अपडेट टॉप-10 सूची :

    रैंकिंग       खिलाड़ी      रेटिंग पॉइंट्स 
1 विराट कोहली 899
2. रोहित शर्मा 871
3. रॉस टेलर 808
4. जो रूट 807
5. बाबर आजम 802
6. डेविड वार्नर 791
7. फाफ डू प्लेसी 785
8. शिखर धवन 767
9. केन विलियमसन 756
10. क्विंटन डी कॉक 754

यहाँ देखे गेंदबाजों की अपडेट टॉप-10 सूची :

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. जसप्रीत बुमराह 841
2. राशिद खान 788
3. कुलदीप यादव 723
4. कगिसो रबाडा 702
5. युज्वेंद्र चहल 683
6. आदिल रशिद 683
7. ट्रेंट बोल्ट 682
8. मुजीब उर रहमान 679
9. जोश हेजलवुड 675
10. मुस्ताफिजुर रहमान 671

यहाँ देखे ऑलराउंडर की अपडेट टॉप-10 सूची :

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. राशिद खान 353
2. मोहम्मद नबी 337
3. शाकिब अल हसन 332
4. मोहम्मद हफीज 311
5 मिचेल सेंटनर 308
6. मोईन अली 289
7.  एंजोला मैथ्यूज 281
8. क्रिस वोक्स जेसन होल्डर 278
9. जेसन होल्डर 274
10. सिकंदर रजा 259

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post आईसीसी वनडे रैंकिंग : रॉस टेलर नंबर-3 पर पहुंचे, जाने कोहली, रोहित सहित अन्य भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग appeared first on SportzWiki Hindi.