Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में यह पांच भारतीय खिलाड़ी है ओपनिंग करने के दावेदार, नंबर-3 विराट का चहेता

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज 6 दिसंबर से लेकर 7 जनवरी तक खेली जानी है. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारतीय टीम के लिए ओपनिंग कर सकते हैं.

पृथ्वी शॉ 

पृथ्वी शॉ ओपनर के तौर पर भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया दौरे में पहली पसंद होंगे, क्योंकि उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ का खिताब जीता था. पृथ्वी शॉ ने दो मैच के टेस्ट करियर में 118.5 की शानदार औसत के साथ 237 रन बनाये थे.

मुरली विजय 

मुरली विजय की भारतीय टीम में वापसी हुई हैं. उन्हें इंग्लैंड दौरे में टीम से ड्राप कर दिया था. इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ भी नहीं चुना गया, लेकिन जिस तरह उन्होंने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. उसे देखते हुए चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में उन्हें एक और मौका दिया हैं. वह ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करने के प्रबल दावेदारों में से एक हैं.

केएल राहुल 

केएल राहुल एक ऐसे ओपनर बल्लेबाज हैं. जिन पर कप्तान विराट कोहली भी काफी भरोसा करते हैं. हालाँकि, उनका फॉर्म कुछ खास नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद वह ओपनिंग करने के सबसे प्रबल दावेदारों में से एक होंगे. टीम मैनेजमेंट को उनकी क्षमताओं पर काफी भरोसा हैं. पृथ्वी शॉ के साथ पहले टेस्ट में ओपनिंग की शुरूआत केएल राहुल ही कर सकते हैं.

रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा भी ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे में ओपनिंग का एक विकल्प होंगे. अगर शुरूआती टेस्ट मैचों में पृथ्वी शॉ, केएल राहुल और मुरली विजय जैसे ओपनर बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं, तो टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा से ओपनिंग कराने का विचार भी कर सकता हैं.

पार्थिव पटेल  

parthiv-patel

पार्थिव पटेल को वैसे तो दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में चुना गया हैं, लेकिन जरुरत पड़ने पर वह भी भारतीय टीम के लिए ओपनिंग कर सकते हैं.

उन्होंने पहले भी भारतीय टीम के लिए टेस्ट मैचों में ओपनिंग की हैं. जरुरत पड़ने पर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज में भी ओपनिंग कर सकते हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में यह पांच भारतीय खिलाड़ी है ओपनिंग करने के दावेदार, नंबर-3 विराट का चहेता appeared first on SportzWiki Hindi.