Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कद में छोटे हैं ये 3 भारतीय खिलाड़ी फिर भी छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा को भी देते हैं टक्कर

विश्व क्रिकेट में अब तक के इतिहास पर गौर किया जाए तो कई ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जो कद से छोटे रहे लेकिन बल्लेबाजी में बड़ो-बड़ो को पछाड़ते नजर आए। कुछ बल्लेबाज तो ऐसे हैं जिनका कद भले ही छोटा रहा लेकिन लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने गए।

भारतीय क्रिकेट के ये छोटे कद के बल्लेबाज लगाते हैं लंबे-लंबे छक्के

इनमें से सचिन तेंदुलकर या सनथ जयसूर्या का नाम सबसे ऊपर माना जा सकता है। आज हम ऐसे ही मौजूदा सक्रिय भारतीय खिलाड़ियों की बात करे तो कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका कद तो छोटा है लेकिन लगाते हैं लंबे-लंबे छक्के…

तो आईए डालते हैं एक नजर ऐसे ही मौजूदा 3 भारतीय बल्लेबाजों पर…..

पृथ्वी शॉ

भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी 19 साल की उम्र में जबरदस्त हुनर दिखाया है। पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकेट में तेजी के साथ उभरने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं।

इस बल्लेबाज में सबसे खास बात ये हैं कि इनका कद तो इतना ज्यादा और लंबा नहीं है, लेकिन जिस तरह से ये लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं उसे देखकर हैरानी होती है।

केदार जाधव

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज केदार जाधव टीम वनडे टीम में खास जगह बना चुके हैं। केदार जाधव अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से कमाल दिखाते आ रहे हैं।

इन सबके बीच केदार जाधव अपने बहुत ही नाटे कद के बाद भी आसानी से लंबे छक्के लगाने की काबिलियत रखते हैं। केदार का कद तो इतना ज्यादा नहीं है लेकिन छक्के बड़े लंबे लगाते हैं।

ऋषभ पंत

भारतीय क्रिकेट के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत तेजी के साथ सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऋषभ पंत की छवि एक बेहद ही आक्रमक बल्लेबाज की है।

ऋषभ पंत नाटे और छोटे कद के बल्लेबाज हैं। लेकिन जो ये लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं उसे देखकर तो एक लंबे कद का बल्लेबाज भी शरमा जाए।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post कद में छोटे हैं ये 3 भारतीय खिलाड़ी फिर भी छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा को भी देते हैं टक्कर appeared first on SportzWiki Hindi.