Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट और रोहित न भी चले तो भारत को इस बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीता सकते हैं ये 3 खिलाड़ी

वेस्टइंडीज को करारी हार देने के बाद से ही भारतीय टीम जबरदस्त फॉर्म में चल रही हैं। वैसे तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अॉस्ट्रेलिया की टीम हमेशा से ही काफी मजबूत नज़र आती हैं। क्योंकि ये टीम ज्यादारतर मैचों में कुछ नया करने की कोशिश करती हैं। अॉस्ट्रेलिया की पिच तो हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं। लेकिन इस टीम के गेंदबाज भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते सुर्ख़ियों में रहते हैं।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच टी -20 सीरीज का मुकाबला 21 नवंबर से शुरू होने जा रहा हैं। बता दे इंडियन टीम अभी तक अॉस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट सीरीज़ नहीं जीत पाई है। इस समय टीम इंडिया के पास इस सीरीज को जीतने का गोल्डन अवसर हैं। भारतीय टीम में कुछ गेंदबाज ऐसे भी मौजूद हैं। जिनसे साथ हम जीत की सीढ़ियों को आसानी सकते हैं।

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं। भुवनेश्वर जितनी अच्छी गेंदबाजी करते हैं। उतने ही अच्छे खिलाड़ी भी माने जाते हैं। अगर इस खिलाड़ी के पछले कुछ मैचों को देखा जाए तो भुवी को जब-जब टीम इंडिया ने मौका दिया हैं।

तब -तब इस खिलाड़ी ने अपना शानदार प्रदर्शन दिया हैं। ऑस्ट्रेलिया में भारत का अच्छा प्रदर्शन देना बेहद महत्वपूर्ण हैं। जिसके लिए भुवनेश्वर कुमार का सफल योगदान बेहद जरुरी हैं।

जसप्रीत बुमराह

बुमराह का नाम इस समय टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया जाता हैं। ये एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं। जिनका कोई दूसरा विकल्प नहीं हैं। जसप्रीत ने अभी तक सभी मैचों में अपना बेस्ट परफॉर्मन्स दिया हैं।

आईपीएल हो या कोई विदेश में खेली गई सीरीज़ इन्होने प्रतियोगी टीम को अपनी गेंदबाजी से बहुत परेशान किया हैं। फ़िलहाल ये खिलाड़ी सभी फॉर्मेट के लिए फिट हैं। ऑस्ट्रेलिया में जिस तरह के हालात रहते हैं उसमें टीम को इनकी काफी मदद मिल सकती हैं।

उमेश यादव

उमेश यादव ने जब से अपने क्रिकेट करियर की शुरुवात की हैं। तब से लेकर अब तक वह हर बार कुछ न कुछ नया करते हुए आए हैं। जिसके चलते उनके फैंस को हमेशा ये उम्मीद रहती हैं कि वह इस बार भी कुछ नया करेंगे।

वह अपनी गति में बेहतरीन तरीके से फेरबदल करते हैं। जिसके कारण बल्लेबाज देखा खा जाते हैं। इतना ही नहीं इस खिलाड़ी के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने का बेहतरीन अनुभव भी हैं।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post विराट और रोहित न भी चले तो भारत को इस बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीता सकते हैं ये 3 खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.