स्पोर्ट्सडेस्क। ऑस्ट्रलिया और भारत के बीच में कल ब्रिसबेन में खेले गए पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 रन से हरा दिया। बारिश की वजह से मैच प्रभावित हुआ और इण्डिया को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम इंडिया की हार के बावजूद भी मैच में शिखर धवन का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।
भारत की ओर से धवन ने 42 गेंदों में 10 चौको और 2 छक्कों की मदद से 76 रन की शानदार पारी खेली। बता दे कि धवन ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। कल के मैच में शानदार पारी के साथ धवन ने 3 रिकॉर्ड तोड़ दिए। चलिए आपको बताते है उन रिकॉर्ड के बारे में।
76 रन की पारी के साथ धवन के इस साल 2018 के टी20 इंटरनेशनल में 648 रन पूरे हो गए हैं। 648 रन के साथ उन्होंने साल 2018 में फखर जमान (576 रन) को पीछे छोड़ दिया और लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं। इसके अलावा शिखर ने एक कैलेंडर इयर में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली को पीछे छोड़ दिया है। बता दे कि कोहली ने साल 2016 में 641 रन बनाए थे।
धवन ने 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। बता दे कि यह उनका 9वां टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक था। इस अर्धशतक के साथ ही उन्होंने युवराज सिंह के 8 अर्धशतक को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ उन्होंने केन विलियमसन (9 अर्धशतक) की बराबरी कर ली हैं। धवन इस मामले में दुनिया में 19वें नंबर पर आ गए हैं।
शिखर धवन के अब टी20 इंटरनेशनल में 1,191 रन हो गए हैं। इसी के साथ शिखर ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है जिनके 1,177 रन है। धवन दुनिया में रन बनाने के मामले में 35वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
कुलदीप यादव ने बनाया ये शानदार रिकॉर्ड की पीछें रह गए कई दिग्गज
ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा रन बनाकर हार गया भारत, इस खिलाडी ने GST को बताया वजह
विराट कोहली और धोनी को पीछे छोड़कर इस खिलाड़ी ने बनाया ये शानदार रिकॉर्ड, जानिए
Herald