Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं विराट फिर भी इन 3 गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजी करने में होते हैं परेशान

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय क्रिकेट जगत के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं जिनका विकेट किसी भी गेंदबाज के लिए बहुत ही खास और महत्वपूर्ण है। विराट कोहली जिस तरह से मौजूदा दौर में बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे तो उनका विकेट आउट करना भर ही टीम के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि माना जाता है।

विराट कोहली को ये तीन गेंदबाज रखते हैं परेशान करने का माद्दा

वैसे विराट कोहली को आउट करना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं है। विराट कोहली एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो इतनी आसानी से अपने विकेट को नहीं देते हैं यानि वो अपने विकेट का मोल समझते हैं।

विराट कोहली क्रिकेट जगत में अपनी बल्लेबाजी से पूरी तरह से डोमिनेट कर रहे हैं, लेकिन भी अभी कुछ गेंदबाज हैं जो विराट कोहली के सामने मुश्किलें पैदा करने का माद्दा रखते हैं। तो आपको हम उन 3 गेंदबाजों से करवाते हैं रूबरू जो कोहली को कर सकते हैं परेशान…..

मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के तूफानी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क मौजूदा दौर के सबसे शानदार गेंदबाजों में से एक हैं। मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी में ऐसी कला है जिससे वो ना केवल तेज बल्कि धीमी पिचों पर भी कहर ढा सकते हैं।

मिचेल स्टार्क इस समय में इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बहुत बड़ा नाम है जिससे कई बल्लेबाज खौफ खाते हैं। इसी तरह से मिलेच स्टार्क में वो काबिलियत है जिससे वो विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज को परेशान कर सकते हैं।

कगिसो रबाडा

दक्षिण अफ्रीका के राइजिंग सुपर स्पीड स्टार कगिसो रबाडा मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में अपनी पहचान बना चुके हैं। कगिसो रबाडा ने अब तक अपने छोटे से करियर में खासा प्रभावित किया है।

कगिसो रबाडा ने बहुत ही कम समय में अपनी रफ्तार और लाइन-लैंथ से विरोधी बल्लेबाजों के सामने परेशानी खड़ी कर दक्षिण अफ्रीका टीम के खास गेंदबाज बन गए हैं।

कगिसो रबाडा ने विराट कोहली को परेशान करने में सफलता हासिल की है और वो आगे भी मुश्किलें पैदा करने का दम रखते हैं।

राशिद खान

अफगानिस्तान के मिस्ट्री फिरकी गेंदबाज राशिद खान का डंका इन दिनों पूरे क्रिकेट जगत में बज रहा है। एक ऐसे देश से आने के बाद भी राशिद खान ने अपनी जबरदस्त स्पिन गेंदबाजी से बहुत खास पहचान बना ली है।

राशिद खान ने इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ ही दुनिया भर में खेली जाने वाली टी-20 लीग में भी अपनी गेंदबाजी से खूब प्रभावित किया है। राशिद खान ने विराट कोहली तक को परेशान किया है और उनमें काबिलियत है कि वो अपनी फिरकी से विराट कोहली के होश उड़ा सकते हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं विराट फिर भी इन 3 गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजी करने में होते हैं परेशान appeared first on SportzWiki Hindi.