Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये 3 बाते साबित करती हैं कि महेंद्र सिंह धोनी के वनडे क्रिकेट से संयास लेने के बाद कमजोर हो जाएगी टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों बड़ी सुर्खियां बटोर रहे हैं। धोनी चर्चे में अपने खेल के कारण नहीं बल्कि अपने करियर के अंतिम पड़ाव के कारण हैं जिससे बातें हो रही हैं कि उन्हें अब जल्द से जल्द सफेद गेंद के फॉर्मेट से भी संन्यास ले लेना चाहिए।

ये तीन बाते करती हैं साफ, धोनी आज भी हैं वनडे क्रिकेट की संपत्ति

महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों लय में नहीं है। इसी कारण से उन्हें वनडे क्रिकेट छोड़ देने की सलाह देने वालों की कमी नहीं है। लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी का जिस तरह का योगदान रहा है वो आज भी बड़े क्रिकेटर हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

एमएस धोनी के ऐसे योगदान के बारे में हम बताते हैं जो ये बात साबित कर देंगे कि वो आज भी वनडे क्रिकेट फॉर्मेट की सबसे बड़ी संपत्ति हैं।

विकेटकीपिंग स्किल्स

महेन्द्र सिंह धोनी एक महान बल्लेबाज, एक महान कप्तान होने के साथ ही एक महान विकेटकीपर भी हैं। विकेट के पीछे एमएस धोनी की मुस्तैदी का कोई जवाब ही नहीं है।

विकेट के पीछे धोनी अपनी चीते सी चुस्ती के कारण बल्लेबाजों के लिए एक बड़ा खतरा माने जाते हैं। जो बल्लेबाज के स्टेप आउट करने पर पलक झपकते ही बेल्स उड़ा देते हैं। तो साथ ही कैच करने में भी 37 साल के धोनी बड़े ऊर्जावान नजर आते हैं।

विकेटो के बीच दौड़ने में हैं महारथी

महेन्द्र सिंह धोनी ने कुछ ही महीनों पहले अपनी उम्र का 37 बरस पार किया। धोनी 37 बरस के हो चुके हैं लेकिन जिस तरह से मैदान में धोनी का कमिटमेंट नजर आता है वो एक युवा खिलाड़ी को पीछे छोड़ दें।

महेन्द्र सिंह धोनी का रनिंग द बिटविन विकेट में तो अलग ही उत्साह दिखता है, जिसमें वो युवा खिलाड़ी तक को रन लेने के मामले में पीछे छोड़ दें।

अनुभवी

वो कहते हैं ना कि अनुभव एक ऐसी चीज है, जिसे ना तो कभी बाजार से खरीदी जा सकती है और ना ही इसे आसानी से पाया जा सकता है। अनुभव के लिए एक बड़ा समय किसी चीज को देना होता है।

कुछ ऐसे ही महेन्द्र सिंह धोनी में अपार अनुभव है। पिछले 14 साल से क्रिकेट के मैदान में अपना काम दे रहे धोनी अब तक तीनों ही फॉर्मेट में करीब 500 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं। ऐसे में उनका अनुभव किसी भी टीम में एक खास काम दे सकता है।

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post ये 3 बाते साबित करती हैं कि महेंद्र सिंह धोनी के वनडे क्रिकेट से संयास लेने के बाद कमजोर हो जाएगी टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.