स्पोर्ट्सडेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही कई पूर्व खिलाड़ी इस पर अपनी राय दे रहे है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पहले ही भारतीय टीम वहां पहुंच चुकी है और टेस्ट सीरीज से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में टी-20 खेला जाएंगा।ऑस्ट्रेलिया की टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के न खेलने की वजह से हर कोई इस बारे में बात कर रहा है।
कुछ का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में इन दो खिलाडिय़ों की अनुपस्थिति की वजह से भारत के पास जीतने का एक खास मौका है। जिसके कारण कई लोग दावा कर रहे है कि यह भारत की पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने के लिए भारत का सबसे अच्छा मौका है। हालांकि इस बीच ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ ने बड़ा बयान दिया है।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ ने कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की अनुपस्थिति में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम टेस्ट सीरीज 4-0 से जीत सकती है।उन्होंने कहा कि " टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की जगह भरना मुश्किल होगा। लेकिन किसी भी युवा बल्लेबाजों के लिए यह एक शानदार अवसर है। अगर वे इस टेस्ट सीरीज में अच्छी तरह से प्रदर्शन करते हैं तो वे ऑस्ट्रेलियाई टीम में अपनी जगह बना सकते हैं। यह एक दिलचस्प श्रृंखला होगी, लेकिन मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया आज भी 4-0 से जीत जाएगा। "
उन्होंने आगे कहा कि " हालांकि स्मिथ और वार्नर के बिना ऑस्ट्रेलिया की टीम कमजोर है और इसका असर सीरीज पर हो सकता है लेकिन अगर उन्हें जीतना है तो ऑस्ट्रेलिया को बहुत अच्छा खेलना होगा। " भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 21 नवंबर को तीन मैचों की टी 20 सीरीज के साथ शुरू होगा, जिसके बाद 6 दिसंबर से एडीलेड में टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा दौरा तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ खत्म होगा।
टेस्ट क्रिकेट: श्रीलंका में इंग्लैंड ने 17 साल बाद जीती टेस्ट सीरीज
साउथ अफ्रीका का जीता, पर मैक्सवेल ने इस कैच से सबको किया हैरान, देखें वीडियो
विदेश में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर आलोचकों को रवि शास्त्री ने दिया करारा जवाब
Herald