Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुनिया के ये 4 बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय टी-20 में लगा सकते हैं दोहरा शतक, रोहित के अलावा ये बल्लेबाज हैं शामिल

दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की ये तमन्ना रहती हैं कि उन्हें कम से कम वक़्त में ज्यादा से ज्यादा छक्के देखने को मिले। इसके लिए बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ती हैं। आज के समय में टी-20 फॉर्मेट में उम्मीद से ज्यादा रन देखने को मिल जाते हैं। बता दे टी-20 का सर्वाधिक निजी स्कोर 175 का रन हैं।

इस स्कोर को क्रिस गेल ने आईपीएल में बनाया था। वैसे क्रिकेट के सबसे छोटे फ़ॉर्मेट में 200 रन बनाना किसी के लिए भी आसान नहीं होता। इसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत और विस्फोटक बल्लेबाज़ी की ज़रूरत पड़ती हैं। एक क़्क्त ऐसा भी था जब वनडे में 200 या 225 रन बनाना भी एक अच्छा स्कोर बनानां समझा जाता था।

लेकिन मौजूदा वक़्त को देखते हुए 350 रन बनाना भी जीत की गारंटी नहीं है। वनडे के मैचों के दौरान यह भी देखा जाता हैं एक बल्लेबाज 200 या उससे अधिक रन की पारी आसानी से खेल लेता हैं।

बता दें भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे में तीन बार दोहरा शतक लगाया है। इतना ही नहीं हाल ही में एरॉन फ़िंच ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपने ही सबसे ज्यादा निजी स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ा है।

जिसमे उन्होंने ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ 76 गेंदों में 172 रन की पारी खेली थी। तो आइए आज हम इसी कड़ी में बात करते है ऐसे चार बल्लेबाजों की बात करते हैं जो टी-20 में 200 रन की पारी खेल सकते हैं।

क्रिस गेल


टी-20 के सूरमा कहे जाने वाले क्रिस गेल अब उतने बड़े सूरमा नहीं रहे जितने की वो पहले हुआ करते थे। लेकिन आज भी वो मैदान में जबरदस्त प्रदर्शन करने की ताक़त रखते हैं। बता दे क्रिकेट जगत में उन्हें ‘यूनिवर्स बॉस’ कहा जाता है। शायद यही वजह हैं कि क्रिस गेल को इस समय अनदेखा करना सही नहीं होगा |

गेल का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन आईपीएल में पुणे वॉरियर्स टीम के विरुद्ध था। इस खिलाड़ी ने आरसीबी की तरफ़ से नाबाद खेलते हुए 175 रन स्कोर बनाया था। इतना ही नहीं गेल ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय 56 मैचों में 33 की औसत से 1607 रन अपने नाम किये थे

मार्टिन गप्टिल


दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल को टी-20 क्रिकेट का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता हैं। इस खिलाड़ी को भले ही रोहित शर्मा ने शतक के मामलें में पछाड़ दिया हो। लेकिन आज के समय में भी इस खिलाड़ी का नाम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।

गप्टिल ने अब तक 75 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 34.40 की औसत से 2271 रन अपने नाम किये हैं। ये खिलाड़ी जब भी मैदान पर बल्लेबाजी करने आते हैं तो किसी भी गेंदबाज के लिए इन्हें आउट कर पाना बेहद मुश्किल होता हैं। ऐसे में अगर ये खिलाड़ी 200 रन की पारी खेल जाये तो कोई बड़ी बात नहीं होगी।

कॉलिन मुनरो


न्यूज़ीलैंड खिलाड़ी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। बता दे इस खिलाड़ी ने अब तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3 शतक लगाए हैं। बता दे मुनरो के अलावा ये रिकॉर्ड मार्टिन गप्टिल के नाम है। कुछ समय पहले रोहित शर्मा ने भी अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा शतक लगाया हैं।

बता दे मुनरो ने अब तक 48 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 33.60 के औसत से 1277 रन बनाए हैं। वही अगर ये टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो कोई बड़ी बात नहीं हैं।

रोहित शर्मा


रोहित शर्मा जब भी क्रिकेट के मैदान में आते तो कोई न कोई कमाल करके जाते हैं। ये अपनी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए पूरे विश्व में जाने जाते हैं। कुछ समय पहले ही वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ इन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 111 रन की शानदार पारी खेली थी।

रोहित शर्मा के पास टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज़्यादा शतक लगाने का अनोखा रिकॉर्ड है। बता दे भारतीय टीम की तरफ़ से रोहित ने 88 टी-20 मैचों में 33.04 की औसत से 2214 रन अपने नाम किये हैं। रोहित के वर्तमान प्रदर्शन को देखते हुए कहना ग़लत नहीं होगा कि वो टी-20 में दोहरा शतक लगा सकते हैं।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post दुनिया के ये 4 बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय टी-20 में लगा सकते हैं दोहरा शतक, रोहित के अलावा ये बल्लेबाज हैं शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.