क्रिकेट का सबसे लम्बा और महत्वपूर्ण फॉर्मेट टेस्ट पिछले कुछ सालों से अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। टी-20 क्रिकेट के आने से बाद से कई बड़े खिलाड़ियों ने अपने देश के लिए खेलना छोड़ टी-20 लीग में खेलना पसंद करते हैं। यही वजह है कि लगातार टेस्ट मैच को बचाने की बात हो रही है। इसी को देखते हुए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का आयोजन करवाने वाली है।
पूर्व इंग्लिश कप्तान ने की तारीफ
आईसीसी के इस फैसले का इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड गॉवर ने सराहना की है। उन्होंने यह बात टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए आयोजित किये गए एक कार्यक्रम में की। इस कार्यक्रम में पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारुख इंजीनियर और पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मुश्ताक मोहम्मद भी मौजूद थे।

कार्यक्रम में उन्होंने कहा
“वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का आयोजन एक अच्छा फैसला है। लोग बड़े खिलाड़ियों को बड़ा काम करते देखना चाहते हैं। अगर आपके पास अच्छी पिचें हैं और अच्छा क्रिकेट हो रहा है तो लोगों को पसंद आएगा ही। जब विराट कोहली जैसा खिलाड़ी बोल रहे हैं कि टेस्ट क्रिकेट जरूरी है तो लोगों को उनकी बात सुननी चाहिए।”
4 दिन का हो टेस्ट मैच
इसके साथ ही भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर ने टेस्ट मैच को 4 दिन का करने की सलाह दी है। डेविड गॉवर भी इसमें उनके साथ दिखे।

उन्होंने कहा
“टेस्ट मैच को 4 दिन का करके दोनों टीमों को दिन में 100-100 ओवर खेलना चाहिए और मेहमान टीम को पहले गेंदबाजी का बल्लेबाजी का फैसला करने का अधिकार होना चाहिए। खिलाड़ी खाली मैदान में खेलना पसंद नहीं करते इसीलिए टिकट के दाम भी कम करने चाहिए।”
पहली दो पारी 100-100 ओवर के
इस सब के बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मुश्ताक मोहम्मद ने टेस्ट मैच की पहली दोनों पारियों को 100- 100 ओवर का करने की सलाह दी है। इसके साथ ही तीसरी और चौथी पारी में उन्होंने पूरा खेल होने की बात की। वहीं उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को “मदर ऑफ ऑल क्रिकेट भी कहा”।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post पूर्व दिग्गजों ने कहा 4 दिन का होना चाहिए टेस्ट मैच, साथ ही और सुझाव भी दिए appeared first on SportzWiki Hindi.