क्रिकेट के मैदान में सबसे ज्यादा टाइम बिताने की बात खिलाड़ियों की अगर बात होती हैं। तो सबसे पहले जहन में भारतीय टीम के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का नाम आता हैं। बता दे सचिन ने 22 साल 91 दिनों का अपना कीमती समय इंटरनेशनल क्रिकेट को दिया है। इन सब मैचों के दौरान उन्होंने वनडे में 18,426 रन बनाए हैं।
सचिन तेंदुलकर ने 2012 के बाद से संन्यास ले लिया था। वैसे वनडे में सबसे लंबा खेलने वाले सिर्फ सचिन ही नहीं हैं। बल्कि कई सारे खिलाड़ी हैं। तो आइए आज जानते हैं कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने बहुत लंबा समय इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए खेलने में बिताया है।
मशरफे मुर्तजा

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज मशरफे मुर्तजा ने अपना पहला वनडे डेब्यू मैच 23 नवंबर 2001 को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। इसके बाद उनके करियर में काफी ज्यादा उतार चढ़ाव आये हैं। जिसके बाद उन्हें बांग्लादेश टीम का कप्तान बना दिया गया था। बता दे इस खिलाड़ी ने अब तक अपने देश के लिए 199 वनडे मैच खेले हैं।
जिसमें उन्होंने 252 विकेट लिए हैं। इस खिलाड़ी ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन केन्या के खिलाफ किया था। इस मैच के दौरान उन्होंने 26 रन के नुकसान पर 6 विकेट अपने नाम किये थे। इस खिलाड़ी ने अप्रैल 2017 में टी20 से अपने सन्यास का ऐलान कर दिया था।
हैमिल्टन मसाकाद्जा 
मसाकाद्जा जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान और बेहतरीन खिलाड़ी हैं। इस खिलाड़ी ने 23 सितंबर 2001 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला डेब्यू मैच खेला था। इसके बाद से यह खिलाड़ी लगातार मैच खेल रहे हैं।
वनडे में इन्होने अब तक 204 मैच खेले हैं। बता दे वनडे में इन्होने अपना आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ 26 अक्टूबर 2018 को खेला था। इन्होने अब तक के अपने वनडे करियर में 5604 रन बनाए हैं।
मार्लोन सैमुअल्स
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्लोन सैमुअल्स टी20 2016 के हीरो माने जाते हैं। इन दिनों ये खिलाड़ी आईसीसी 2019 वर्ल्ड कप के लिए तैयार हो रहे हैं। 37 साल के ये खिलाड़ी अभी तक दो बार विवादों का शिकार हो चुके हैं।
लेकिन इसके बाद भी अपने शानदार प्रदर्शन के चलते टीम के अंदर उनका रुतबा बरकरार हैं। बता दे इस खिलाड़ी ने अब तक 204 मैच खेले हैं। जिसमें इन्होने 5536 रनों का बेहतरीन स्कोर अपने नाम किया हैं।
क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल की गिनती दुनिया के बेहतरीन खिलड़ियों में की जाती हैं। गेल ने अपना पहला वनडे डेब्यू मैच इंडिया के खिलाफ 11 सितंबर 1999 को टोरंटो में खेला था। इसके बाद इस खिलाड़ी ने अब तक कई रिकार्ड्स अपने नाम किये हैं। इस खिलाड़ी का सबसे शानदार रिकॉर्ड 215 रन है।
बता दे इस खिलाड़ी के नाम अभी तक 23 शतक हैं। गेल ने वनडे मैचों के दौरान 71 अर्धशतक अपने नाम किये हैं। गेल ने 2014 में टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन बाकी फॉर्मेट में वो अभी भी अच्छा खेल रहे हैं।
शोएब मलिक

वनडे क्रिकेट में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मशहूर पाक के सलामी बल्लेबाज शोएब मलिक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 14 अक्टूबर 1999 में अपना पहला डेब्यू मैच खेला था। बता दे यह खिलाड़ी मिडिल ओवर्स में मैच को पलटने के लिए काफी मशहूर हैं।
बता दे इस खिलाड़ी ने अब तक 272 वनडे में पाकिस्तानी टीम का प्रतिनिधित्व किया है। इस खिलाड़ी ने अब तक वनडे मैचों के दौरान 7256 का बड़ा स्कोर अपने नाम किया हैं।
The post 40 साल के होने वाले हैं ये दिग्गज खिलाड़ी फिर भी अब तक नहीं लिया सन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.