Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीड‍ियो: 4.1 गेंद पर कुलदीप यादव ने लपका शानदार कैच, फिर गेंद से किया ये कमाल

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जा रहा है. गाबा मैदान पर जारी टी-20 मैच बारिश के कारण रोक दिया गया है.ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 24 रन के कुल स्कोर पर गिरा जब खलील अहमद ने डार्सी शॉर्ट को कुलदीप यादव के हाथों कैच आउट करा दिया.डार्सी शॉर्ट 7 रन बनाकर आउट हुए. कुलदीप ने ये शानदार कैच पकड़ा.

यहाँ देखें वीडियो 

कुलदीप यादव ने फिंच का विकेट भी अपने नाम किया 

9वें ओवर में कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दे दिया. कुलदीप ने फिंच को खलील अहमद के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन की राह दिखा दी. फिंच 27 रन बनाकर आउट हुए.

कुलदीप यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे क्रिस लिन का किया शिकार 

इसके बाद 11वें ओवर में कुलदीप यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे क्रिस लिन को भी पवेलियन लौटा दिया. कुलदीप ने अपनी ही गेंद पर लिन का कैच लपका. लिन ने 20 गेंदों में 37 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 4 छक्के और 1 चौका लगाया.

भारत ने प्लेइंग इलेवन में युजवेंद्र चहल को मौका नहीं दिया है

भारत ने प्लेइंग इलेवन में युजवेंद्र चहल को मौका नहीं दिया है उनकी जगह कुलदीप यादव टीम में शामिल हैं. भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टी-20 क्रिकेट में 50 विकटों की उपलब्धि हासिल करने के लिए केवल चार और विकटों की दरकार है.

सबसे तेजी से 50 विकेट हासिल करने वाले विश्व के सातवें गेंदबाज बनेंगे बुमराह 

अगर वह ऐसा करने में सफल होते है, तो वह सबसे तेजी से 50 विकेट हासिल करने वाले विश्व के सातवें और भारत के दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे. विराट कोहली की सेना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले जाने वाले पहले टी-20 मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया टीम को मात देकर कंगारुओं की धरती पर जीत के साथ दौरे का आगाज करना चाहेगी.

कुलदीप भारतीय टीम में सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं. जैसे ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी कर रही थी कुलदीप यादव को छोड़ सभी भारतीय  गेंदबाज की धुलाई हुई है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीड‍ियो: 4.1 गेंद पर कुलदीप यादव ने लपका शानदार कैच, फिर गेंद से किया ये कमाल appeared first on SportzWiki Hindi.