Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एंगेजमैंट के बाद हो गया था ब्रेकअप, अब शेन वार्न ने वापस मांगी 43 लाख की रिंग

ऑस्ट्रेलिया
 ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने हॉलीवुड एक्टै्रस एलिजाबेथ हर्ले के साथ लंबे समय तक रिलेशन में रहे लेकिन अब पांच साल बाद वह सगाई टूटने के बाद अपनी 60 हजार डॉलर (43 लाख 23 हजार 300 रुपए) कीमत वाली एंगेजमैंट रिंग वापस मांग रहे हैं।

दरअसल 2016 में रियालिटी शो ‘आई एम ए सैलिब्रिटी… गैट मी आऊट ऑफ हेयर’ के दौरान शेन वार्न से उनके साथी प्रतिभागी ने पूछा था कि एलिजाबेथ से सगाई टूटने के बाद क्या उन्होंने अपनी रिंग वापसी मांगी थी। तब वार्न ने कहा था कि वह भविष्य में अपनी रिंग वापस ले लेंगे। अब जब वार्न बीते दिन अपने किताब की प्रमोशन के सिलसिले में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे तो वहां उनसे फिर से यही सवाल पूछ लिया गया कि क्या आपने रिंग वापस ले ली।

वार्न पहले तो सवाल सुनकर थोड़ा झेप गए लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी एलिजाबेथ से अपनी रिंग वापस नहीं मांगी है। लेकिन इतना जरूर है कि वह आने वाले दिनों में उनसे रिंग जरूर मांगेंगे। बता दें कि वार्न और एलिजाबेथ ने नवंबर 2012 में लंबी डेटिंग के बाद सगाई की थी।

वार्न ने महंगे रत्न से जड़ी अंगूठी एलिजाबेथ को दी थी। हालांकि सगाई के कुछ ही महीनों बाद दोनों में दूरियां बढ़ गई थी जिसके कारण दोनों ने रजामंदी से अलग होने का फैसला कर लिया था। एलिजाबेथ हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रैस है। 50 साल की उम्र पार करने के बावजूद भी वह फिगर के मामले मे अच्छी-अच्छी एक्ट्रैस को मात देती नजर आती है।

एलिजाबेथ की अपनी स्विमसूट रेंज भी हैं। ऐसे में उनका इंस्टाग्राम अकाऊंट उनकी बिकनी वाली फोटोज से भरा पड़ा है। बीते दिनों तो उनके स्विमिंग पूल में नहाते की वीडियो भी काफी वायरल हुई थी। उनके इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर है। उनकी हर फोटोज पर 50 हजार से ज्यादा लाइक तो आते ही हैं।