क्रिकेट में कहावत है कि हर रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बनते है. क्रिकेट में कोई भी रिकॉर्ड कभी न कभी टूट जाता है. कुछ इसी तरह का नज़ारा इस समय न्यूज़ीलैण्ड के घरेलू क्रिकेट में जो कार्टर और ब्रेट हैम्पटन ने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
एक ओवर में ही बना दिए 43
जो कार्टर और ब्रेट हैम्पटन ने लियम ल्यूडिक के ओवर में 43 रन बनाए. अगर उनके ओवर की बात करें तो उनके पहली बॉल पर चौका और दूसरी बॉल पर 6 लगा था. जिसके बाद उन्होंने नो बॉल फेंक. इसके बाद फिर उन्हें छक्का लगा. जिसके बाद उहोने फिर से नो बॉल की. अगली गेंद पर उन्हें फिर से छक्का लगा. जिसके बाद बल्लेबाज़ ने सिंगल लिया. उसके बाद आखिरी तीन गेंद पर उन्हें तीन छक्के लगे.
इस मैच में कार्टर ने 102 नाबाद रन बनाए और हैंप्टन 95 रन बनाकर आउट हुए. नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 313 रन बनाए. नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट 25 रन से यह मैच जीत गया. लुडिक ने 10 ओवरों में 85 रन देकर एक विकेट लिया.
लिस्ट ए में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका के हर्शेल गिब्स ने 2007 के विश्वकप के एक मैच में नीदरलैंड के स्पिनर डॉन वॉन बुंगे के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे. यह किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में एक ओवर में बनाए गए सबसे अधिक रन थे. जिंबाब्वे के एल्टन चिगुम्बरा ने 2013 में लिस्ट ए मैच में बांग्लादेश के अलादुद्न बाबू के एक ओवर में 39 रन बनाए थे.
मैच के बाद बल्लेबाज हैंप्टन ने कहा, यह लगभग ऐसी स्थिति हो गई थी कि गेंद को देखो और हिट करो, लेकिन हमें कुछ नो बॉल भी मिली जिसके चलते एक ओवर में 43 रन बना पाए. बता दें कि इससे पहले रवि शास्त्री और गैरी सोबर्स ने तिलक राज और मैलकम नैश के ओवरों में छह-छह छक्के लगाए थे. यह फर्स्ट क्लास मैच की बात है.
देखें वीडियो:
4, 6+nb, 6+nb, 6, 1, 6, 6, 6
43-run over
List A world record
Congratulations Joe Carter and Brett Hampton!#ndtogether #cricketnation pic.twitter.com/Kw1xgdP2Lg— Northern Districts (@ndcricket) November 7, 2018
The post वीडियो: लिस्ट ए क्रिकेट में लिखा गया नया इतिहास, बल्लेबाजों ने एक ओवर में जड़े 43 रन appeared first on SportzWiki Hindi.
