Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के बाबर आजम तोड़ सकते हैं कोहली का विराट रिकॉर्ड, 48 रनों की है बस जरूरत

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों हर मैच के साथ अपने नाम नए कीर्तिमान को जोड़ते जा रहे हैं। विराट कोहली रन मशीन के साथ ही अब तो रिकॉर्ड मशीन बन गए हैं तो रिकॉर्ड की एक फेहरिस्त को खड़ा करते जा रहे हैं। कोहली के रिकॉर्ड क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में बनते जा रहे हैं।

विराट कोहली के इस खास रिकॉर्ड पर लगी पाकिस्तानी खिलाड़ी की नजर

भारतीय टीम के कप्तान ने हाल ही में वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन के आंकड़े को छूने का रिकॉर्ड बनाया। विराट कोहली इसके अलावा भी कई रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं।

लेकिन अब रिकॉर्ड किंग विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड पर एक पाकिस्तानी खिलाड़ी की नजर लग गई है। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली के नाम सबसे तेज 1 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड है।

विराट कोहली के सबसे तेज टी-20 क्रिकेट के 1 हजार रन के रिकॉर्ड पर बाबर आजम बने खतरा

भारतीय टीम की इस रन मशीन ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज केवल 27 पारियों में 1 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है।  लेकिन अब विराट कोहली के इस रिकॉर्ड पर पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज बाबर आजम खतरा बन रहे हैं।

पाकिस्तान के प्रतिभाशाली बल्लेबाज बाबर आजम ने टी-20 क्रिकेट में जबरदस्त फॉर्म दर्शायी है। बाबर अब तक अपने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 मैचों की 25 पारियों में 952 रन बना चुके हैं।

विराट कोहली के 27 पारी में 1 हजार टी-20 रन को तोड़ सकते हैं बाबर आजम

अब बाबर आजम एक हजार टी-20 इंटरनेशनल रन से केवल 48 रन दूर हैं और उनके पास विराट कोहली का सबसे तेज 1 हजार टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने का बड़ा मौका है।

अगर बाबर आजम जिस तरह से मौजूदा फॉर्म में चल रहे हैं उसे कायम रखते हैं तो वो अगली ही पारी में विराट कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post पाकिस्तान के बाबर आजम तोड़ सकते हैं कोहली का विराट रिकॉर्ड, 48 रनों की है बस जरूरत appeared first on SportzWiki Hindi.