Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैदान पर आया स्मृति मंधाना नाम का तूफ़ान, टूटने से बचा तेज शतक का रिकॉर्ड, 49 रनों से जीती टीम इंडिया

महिला वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ. इस दौरान भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. हरमनप्रीत कौर ने आज टीम में दो बड़े बदलाव किया. टीम में मिताली राज और मानसी जोशी को आराम दिया गया.

भारत ने खड़ा किया मजबूत स्कोर 

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. भारत ने 20 ओवर में 168 रन बनाए. भारत के लिए सबसे ज्यादा स्मृति मंधना ने बनाए. उन्होंने 55 गेंदों में 83 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और तीन छक्के लगाए. उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 27 रन की पारी खेली. उन्होंने तीन छक्के लगाए. वही ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट एलिस पैरी ने लिए. उन्होंने 16 रन देकर तीन विकेट हासिल किये. उनके अलावा गार्डनर ने भी दो विकेट लिए.

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ हुए फेल 

169 रन के स्कोर का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर पाए. टीम को पहला झटका सिर्फ 27 रन पर लगा. पहले विकेट गिरने के बाद मूनेली सिर्फ 19 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद कप्तान लंनिंग भी कुछ खास नही सकी और सिर्फ 16 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद बल्लेबाज़ी करने आए हायनेस भी कुछ ख़ास नही कर सकी और सिर्फ 8 रन बना के आउट हो गई.

टीम के पांच विकेट गिरने के बाद पैरी ने टीम को संभाला और स्कोर को आगे ले गाए. हालांकि उनकी ये पारी ऑस्ट्रेलिया को इस हार से बचा नही पाई,लेकिन उनकी इस पारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया शर्मनाक हार से जरुर बच गया.

ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में सिर्फ 119  रन बना सकी. इसी जीत के साथ भारत ने ग्रुप में शीर्ष रख कर सेमीफाइनल में जगह बनाई. आप को बता दे कि भारत ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप में भी हराया था.

The post मैदान पर आया स्मृति मंधाना नाम का तूफ़ान, टूटने से बचा तेज शतक का रिकॉर्ड, 49 रनों से जीती टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.