Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका पर जीत के साथ ही इंग्लैंड ने भारत के 49 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

इंग्लैंड की टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है. जहाँ पर वो इस समय टेस्ट सीरीज खेल रहे है. इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंका को हरा दिया है. इस मैच में जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने टेस्ट सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है. वहीं इस सीरीज में जीत के साथ जो रूट की टीम भारत के एक बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. तो आइये जानते है कि वो रिकॉर्ड क्या है:

जानिए मैच का हाल 

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्टमें भी जीत हासिल कर टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली. जैक लीच के पांच विकेट और कप्तान जो रूट के शतक की बदौलत इंग्लैंड ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन श्रीलंका को 57 रन से हरा दिया.

मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड ने सिर्फ 30 मिनट में श्रीलंका के बाकी तीनों विकेट चटकाकर जीत दर्ज की. पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मिली जीत का साथ ही इंग्लैंड ने 17 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है.

भारत के इस रिकॉर्ड की बराबरी 

Gaul Test: England beat Sri Lanka by 211 runs

इस मैच में एक खास रिकॉर्ड भी बन गया. इस मैच में स्पिनर्स ने एक टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. मैंच में दोनों ही टीमों के स्पिनर्स ने कुल 40 में से कुल 38 विकेट ले लिए. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत और न्यूजीलैंड के नाम था जो उन्होंने नागपुर ने साल 1969 में बनाया था, जहां दोनों टीमों ने 37 विकेट लिए थे. इससे पहले साल 1956 में कोलकाता में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 35 विकेट लिए थे.

रूट ने रच दिया इतिहास 

दक्षिण अफ्रीका में 2015-16 में जीत के बाद विदेशी सरजमीं पर यह इंग्लैंड की पहली जीत है. इंग्लैंड ने श्रीलंका को 2001 के बाद पहली बार उसी के घर में हराया है. इंग्लैंड के  2-0 की अजय बढ़त के साथ इंग्लैंड ने इस सीरीज को अपने नाम कर लिया है.

 

The post श्रीलंका पर जीत के साथ ही इंग्लैंड ने भारत के 49 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त appeared first on SportzWiki Hindi.