Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी ट्रॉफी में भी छाए रवींद्र जडेजा, शानदार शतकीय पारी के साथ झटके 4 विकेट

स्पोर्ट्सडेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ये साल बहुत ही अच्छा गुजर रहा है। क्रिकेट के हर प्रारूप में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीत रही है और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। अभी हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी-२० मैचों की सीरीज ३-० से अपने नाम की। वही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का हराया था।


भारतीय टीम में धोनी की मौजूदगी को लेकर रोहित शर्मा ने दिया ये बड़ा बयान
बीसीसीआई ने लिया अचानक फैसला, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ इस बड़े खिलाडी को दिया आराम

भारतीय टीम के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी के गु्रप-ए के मैच में शानदार शतक (नाबाद 178) लगाया और सौराष्ट्र को रेलवे पर 144 रनों की बढ़त दिला दी है। सौराष्ट्र ने मैच के दूसरे दिन मंगलवार का अंत आठ विकेट गवाकर 344 रनों के साथ किया। रेलवे ने अपनी पहली पारी में 200 रन ही बना सकी।


ICC वनडे रैंकिंग: विराट कोहली शीर्ष पर काबिज, बुमराह भी बने नंबर वन

रवींद्र जडेजा ने गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में चार विकेट लिए और अहम भूमिका निभाई। वही बल्लेबाजी करते हुए भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। जडेजा ने अभी तक 178 रनों की अपनी नाबाद पारी में 326 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके औरचार छक्के लगाए हैं। जडेजा ने कमलेश मकवाना के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 171 रनों की पारी खेली।

हालांकि मकवाना के आउट होते ही दिन का खेल खत्म होने की घोषणा कर दी गई। मकवाना ने अपनी 62 रनों की पारी में 163 गेंदों का सामना किया और नौ चौके और एक छक्का लगाया।



Herald