Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं रोहित शर्मा फिर भी इन 4 गेंदबाजो के सामने हो जाते हैं बेबस

भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला खूब रन उगल रहा है। रोहित शर्मा मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट के एक खतरनाक बल्लेबाजों में से एक के रूप में जाने जा रहे हैं। एक के बाद एक रोहित के बल्ले से कई बड़ी और तूफानी पारियां देखने को मिल रही हैं।

रोहित शर्मा इन गेंदबाजों के सामने दिखे हैं बैकफुट पर

हम ये भी कह सकते हैं कि इनदिनों तो विश्व क्रिकेट में हिटमैन रोहित शर्मा के नाम का डंका बज रहा है। जिनके सामने हर विरोधी गेंदबाज गेंदबाजी करने से कतराता है।

लेकिन आज हम विश्व क्रिकेट के उन 4 गेंदबाजों के बारे में आपको बताते हैं जिनके सामने रोहित शर्मा का बल्ला पूरी फुस्स हो जाता है।

राशिद खान

अफगानिस्तान की सनसनी स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने अब तक अपनी फिरकी से अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों की हवा निकाल दी है। राशिद खान की इसी फिरकी की फांस में रोहित शर्मा को भी फंसते देखा है।

भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में इनका मुकाबला ज्यादा ना हुआ हो लेकिन आईपीएल के दौरान राशिद खान की गेंदबाजी पर रोहित शर्मा को काफी परेशान होते देखा गया है।

सुनील नरेन

कैरेबियाई टीम के मिस्ट्री गेंदबाज सुनील नरेन ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से खूब धमाल मचाया है। इंटरनेशनल क्रिकेट हो या इधर-उधर की टी-20 लीग हो सुनील नरेन का कमाल हमेशा देखने को मिला है।

Best spinners of IPL history

इसी तरह से सुनील नरेन ने रोहित शर्मा को भी अपना शिकार बनाने में सफलता हासिल की है। रोहित शर्मा को सुनील नरेन की गेंदों पर खासा परेशान होते देखा जा चुका है।

कगिसो रबाडा

दक्षिण अफ्रीका के यंग स्पीड स्टार कगिसो रबाडा की गेंदबाजी का मौजूदा समय में कोई जवाब ही नहीं है। कगिसो रबाडा ने जिस तरह से अपनी रफ्तार और लाइन-लैंथ से दूसरे बल्लेबाजों को परेशान किया है उससे रोहित शर्मा भी अछूते नहीं रहे हैं।

रोहित शर्मा को कगिसो रबाडा के सामने बहुत ही संघर्ष करते देखा गया है। इसी साल हुए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भी कगिसो रबाडा की गेंद पर रोहित को बैकफुट पर ही देखा था।

मोहम्मद आमिर

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अपने करियर में स्विंग गेंदबाजी से खासा प्रभाव छोड़ा है। इसी प्रभाव के विश्व के कई बल्लेबाज आए हैं। जिसमें रोहित शर्मा का नाम भी आता है।

एशिया कप को छोड़ दे तो ज्यादातर मौके पर मोहम्मद आमिर के सामने रोहित शर्मा टिक नहीं पाए हैं। मोहम्मद आमिर ने कई बार रोहित को चलता किया है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं रोहित शर्मा फिर भी इन 4 गेंदबाजो के सामने हो जाते हैं बेबस appeared first on SportzWiki Hindi.