भारतीय क्रिकेट में एक समय मध्यक्रम के धाकड़ और खतरनाक बल्लेबाज रहे सुरेश रैना ने आज अपने जीवन के 32 बरस पूरे कर लिए हैं। सुरेश रैना अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं । रैना का जन्म 27 नवंबर 1986 को उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले में हुआ।
सुरेश रैना का महेन्द्र सिंह धोनी के साथ है ये खास क्रिकेट समानताएं
सुरेश रैना और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने आस-पास ही अपना डेब्यू किया है। और हमें ये बताने की जरूरत नहीं है कि महेन्द्र सिंह धोनी और सुरेश रैना किस तरह के गहरे दोस्त हैं। दोनों के बीच बहुत ही गहरी दोस्ती है जो टीम इंडिया से शुरू होने के बाद आईपीएल में परवान चढ़ी।

वैसे तो आज आपको सुबह से ही सुरेश रैना के जन्मदिन के बारे में कई खास बातों से रूबरू करवाया है, लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपको सुरेश रैना और महेन्द्र सिंह धोनी जैसे दो खास दोस्त के बीच ऐसी क्रिकेट समानताएं बताते हैं, जिस को जानने के बाद आपको भी हैरानी होगी।
दोनों ही अपने वनडे डेब्यू पर हुए 0 पर आउट
महेन्द्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के लिए साल 2004-05 में डेब्यू किया। तो कुछ महीनों के बाद ही 2005 में सुरेश रैना ने वनडे डेब्यू किया। धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले वनडे मैच में 0 का स्कोर किया तो वहीं रैना श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले वनडे में खाता नहीं खोल सके। यानि रैना और धोनी ने अपने वनडे डेब्यू की शुरुआत शून्य से की है।

वनडे कप्तानी का डेब्यू नहीं हो सका जीत के साथ
वनडे क्रिकेट इतिहास में महेन्द्र सिंह धोनी तो महान कप्तान साबित हुए लेकिन साथ ही सुरेश रैना ने भी भारतीय टीम की कप्तानी की है। महेन्द्र सिंह धोनी ने पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी वनडे क्रिकेट में साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संभाली थी जहां मैच बारिश से धुल गया था।

तो वहीं सुरेश रैना ने 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली बार वनडे कप्तानी की लेकिन वहां भारत को हार मिली यानि दोनों ही कप्तान अपने पहले वनडे कप्तानी में जीत का स्वाद नहीं चख सके।
दोनों खिलाड़ियों ने अपना पहला वनडे विकेट लिया विंडीज के खिलाफ
महेन्द्र सिंह धोनी एक विकेटकीपर बल्लेबाज रहे तो सुरेश रैना बतौर बल्लेबाज भारतीय टीम में खेलते रहे। लेकिन सुरेश रैना ने गेंदबाजी में बड़े अच्छे हाथ दिखाएं हैं तो वहीं महेन्द्र सिंह धोनी ने भी विकेटकीपिंग ग्लब्ज को छोड़ गेंदबाजी की है। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना पहला वनडे विकेट वेस्टइंडीज के खिलाफ हासिल किया।

आईपीएल में बराबर 14-14 बार जीते मैन ऑफ द मैच
भारतीय टीम में एक साथ खेलने के बाद सुरेश रैना और महेन्द्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में लंबे समय से साथ खेले। आईपीएल की शुरूआत 2008 में हुई जिसमें दोनों ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते रहे।

अगर 2016 और 2017 के सीजन को हटा दे तो दोनों ही 9 सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले। आईपीएल के अपने 11 सीजन के दौरान दोनों में खास समानता ये रही कि दोनों ने ही 14-14 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post सुरेश रैना और महेन्द्र सिंह धोनी में क्रिकेट को लेकर हैं ये 4 समानताएं, अब तक शायद ही आपने दिया हो इस पर ध्यान appeared first on SportzWiki Hindi.