स्पोर्ट्स डेस्क। 14वें हॉकी वर्ल्ड कप 2018 का आगाज हो गया है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हॉकी वर्ल्ड कप 2018 का पहला मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका खेला गया। पहले मुकाबले में भारत ने शानदार आगाज किया और दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से मात दी। आपको बता दें, वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें नंबर पर काबिज भारत की ओर से मनदीप सिंह (10वें मिनट में), आकाशदीप (12वें मिनट में) ने गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।
इसके बाद रही कसर सिमरनजीत (43 और 46वें मिनट में) और ललित उपाध्याय (45वें मिनट में) ने गोल दाग कर टीम की बढ़त 5-0 कर दी। बता दें, तीसरे क्वार्टर के शुरुआत में ही भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वो उसे गोल में नहीं बदल सकी।
60 मिनट के इस पूरे खेल में भारतीय टीम की तरफ़ से दो गोल दागने वाले सिमरनजीत सिंह को 'मैन ऑफ़ द मैच' चुना गया। वहीं आपको बता दें मंगलवार को उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित, शाहरुख़ खान, ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने शानदार प्रस्तुति दी। रहमान ने अपने सबसे जबरदस्त गाने ;जय हिंद-हिंद.. जय इंडिया गाकर उद्घाटन समारोह की शुरुआत की।
यह भी पढ़े:-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार टेस्ट सीरिज में ये कारनामा करने का कोहली के पास है गोल्डन चांस
हॉकी के महाकुंभ का हुआ रंगारंग शुभारंभ, माधुरी और शाहरुख ने दी प्रस्तुति
हार्दिक पांड्या ने उड़ाया था बड़े भाई का मजाक, क्रुणाल ने फिर इस तरह दिया जवाब
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत नहीं जीत पाया टेस्ट सीरीज, तो हो जायेगा ये बड़ा नुकसान
Herald