भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार 21 नवंबर को तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच ब्रिसबेन में खेला जायेगा. बता दें, कि इस मैच से एक दिन पहले ही भारतीय टीम ने अपनी 12 सदस्यी टीम की घोषणा कर दी हैं. भारत की इस चुनी गई टीम में पांच खिलाड़ी ऐसे हैं, जो टी-20 क्रिकेट में बतौर स्पेशलिस्ट ओपनर बल्लेबाज भी खेलते हैं.
धवन, रोहित, कोहली, राहुल, पंत सभी टी-20 के माहिर ओपनर

आपकों बता दें, कि शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत टी-20 के माहिर ओपनर बल्लेबाज हैं. यह पांचों खिलाड़ी आईपीएल में अपनी टीमों के लिए ओपनिंग कर चुके है.
टी-20 क्रिकेट में यह पांच खिलाड़ियों ने ओपनिंग करते हुए काफी सफलता पाई हैं, हालाँकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में इन पांच खिलाड़ियों में से किन्ही दो खिलाड़ी को ही भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करने का मौका मिल पायेगा.
धवन-रोहित को मिलेगा पहले टी-20 मैच में ओपनिंग का मौका

बता दें, कि शिखर धवन और रोहित शर्मा को ही पहले टी-20 मैच में ओपनिंग का मौका मिलेगा. वह लिमिटेड ओवर में भारत के लिए पिछले काफी समय से ओपनिंग करते हुए नजर आये हैं.
रोहित और धवन की ओपनिंग जोड़ी काफी सफल भी साबित रही हैं, इसलिए ब्रिसबेन में खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम रोहित शर्मा और शिखर धवन के साथ अपनी पारी की शुरूआत करा सकती हैं.
कोहली, राहुल, पंत को मिलेगी मध्यक्रम की जिम्मेदारी

बता दें, कि विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत को मध्यक्रम की जिम्मेदारी मिल सकती हैं. केएल राहुल नंबर-3 पर खेल सकते हैं. वही कप्तान विराट खुद नंबर-4 पर आ सकते हैं. नंबर-5 पर ऋषभ पंत को भेजा जा सकता हैं.
बता दें, कि कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड की टी-20 सीरीज में भी केएल राहुल को नंबर-3 में भेजा था और खुद नंबर-4 पर बल्लेबाजी की थी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post 5 ओवर बल्लेबाजों के साथ उतर रही है टीम इंडिया, पहले टी-20 में राहुल-रोहित नहीं ये 2 खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरुआत appeared first on SportzWiki Hindi.