भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 नवंबर से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो चूका है. टीम में कई बेहतरीन बल्लेबाज हैं. जैसे विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन. आज हम आपको उन पांच बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने टी-20 में भारत के तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाएं हैं.
1.युवराज सिंह
भारतीय टीम के सिक्सर किंग कहे जाने वाले युवराज सिंह भले ही टीम में नहीं हो, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2007 के विश्व कप में उनकी धमाकेदार पारी सबको याद रहती है. इस खिलाड़ी के नाम भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है. युवी ने अब तक 10 मैचों में 19 छक्के लगाएं हैं.

2.रोहित शर्मा
भारतीय टीम में इस समय सबसे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जमकर बोला है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले 15 मैचों में 13 छक्के लगाएं हैं. जिसतरह की फॉर्म में यह खिलाड़ी है. अगर वैसा ही फॉर्म इन्होने जारी रखा तो ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की सामत आने वाली है.

3.विराट कोहली
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. इस दिग्गज खिलाड़ी ने अब तक 11 मैचों में 9 छक्के लगाएं हैं. लेकिन जिस प्रकार ये रिकॉर्ड तोड़ रहें हैं अगर ये रिकॉर्ड टूट जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी.

4. महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम से निकाल दिया गया है. इस खिलाड़ी के अनुभव को नजरअंदाज किया गया है. जबकी इस खिलाड़ी ने इस साल टी-20 में शानदार प्रदर्शन किया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी में इस बल्लेबाज का चौथा स्थान हैं. इस खिलाड़ी ने अब तक 15 मैचों में 7 छक्के लगाएं हैं.

5.शिखर धवन
भारतीय टीम के एक और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपने खराब फॉर्म से वापस आ गएं हैं. इस खिलाड़ी का फॉर्म में वापस आना टीम के लिए बेहतर साबित हो सकता है. इस खिलाड़ी ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले 7 मैचों में 4 छक्के लगाएं हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिन 5 खिलाड़ियों ने लगायें हैं टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के उनमे से 3 हैं टीम से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.