2019 में वर्ल्ड कप का फाइनल मैच इंग्लैंड के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा हैं। लेकिन आईसीसी ने 2023 में होने वाले विश्व कप आयोजन के लिए भारत का चयन किया हैं। अगर पिछले विश्व कप के आयोजन की बात करें, तो इसका फाइनल मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हुआ था। इस मैच के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को मात देकर पांचवी वार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया था।
वहीं 2016 में इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप होस्ट किया था। जिसका ग्रैंड फिनाले कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला गया था। भारत ने जब अंतिम बार 50 ओवर फॉर्मेट में वर्ल्ड कप होस्ट किया था तब इसका फाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। जिसको भारत ने अपने नाम किया था। वहीँ 2011 का विश्व कप भारत और श्रीलंका, बांग्लादेश ने मिल कर होस्ट किया था।
लेकिन 2023 में होने वाले वर्ल्ड कप को इंडिया अकेला ही होस्ट करने वाला हैं। वैसे तो भारत में स्टेडियम की कमी नहीं हैं। ऐसे बहुत से स्टेडियम है जहां विश्व कप का आयोजन हो सकता हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे पांच स्टेडियम के बारे में जहां इस 2023 का वर्ल्ड कप फाइनल मैच खेलने की उम्मीद हैं।
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ

यूपी के लखनऊ में स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम को पहले एकाना स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता था। इस स्टेडियम के नाम में कुछ दिन पहले ही बदलाव किया गया हैं। वैसे बता दे इस स्टेडियम की गिनती विश्व के सबसे खूबसूरत स्टेडियम के तौर पर होती हैं।
इसका विशेष आर्किटेक्चर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। इतना ही नहीं इस स्टेडियम को पिलर फ्री भी बनाया गया हैं। जिससे मैदान में बैठे दर्शक मैच को बिना किसी रुकावट के आसानी से देख सके। बता दे इस स्टेडिम में 50,000 लोगों के बैठने की सुविधा है। जिसके कारण आईसीसी इस मैदान मे 2023 फाइनल का आयोजन कर सकती है।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम

बैंगलुरू में क्रिकेट के प्रेमियों की संख्या थोड़ी ज्यादा हैं। जब भी कोई भी मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाता हैं तो भारत को हौसला देने के लिए यहां हज़ारों की संख्या में उनके फैंस मौजूद रहते हैं।
बता दे इस स्टेडियम में ज्यादा से ज्यादा 38,000 लोग एक साथ मैच का लुफ्त उठा सकते हैं। वैसे इस स्टेडियम में अभी तक काफी सारे विश्व कप और टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेले जा चुके हैं।
2011 का वर्ल्ड कप इसी मैदान में टाई हो गया था। बता दे ये मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा था। ऐसे में 2023 में होने वाले विश्व कप के लिए ये स्टेडियम भी अच्छा ऑप्शन है।
वानखेड़े स्टेडियम

साल 2011 का वर्ल्ड कप फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही खेला गया था। बता दे ये मैच भारत और श्रीलंका के बीच हुआ था। ऐसे में 2023 में ये भी एक अच्छा विकल्प हैं। वैसे ये वही स्टेडियम है।
जहां भारतीय टीम के होनहार खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। बता दे इस स्टेडियम में बैठने की जगह थोड़ी कम हैं। इस स्टेडियम में कुल 33,108 दर्शक ही एक साथ बैठकर मैच का लुफ्त उठा सकते हैं।
ईडन गार्डंस

इस स्टेडियम की गिनती विश्व के सबसे पुराने और बड़े बड़े स्टेडियमों के तौर पर की जाती हैं। अभी तक इस बड़े और नामचीन स्टेडियम में कई मैच खेले जा चुके हैं। बता दे इस स्टेडियम का निर्माण 1864 में हुआ था। वैसे इस बड़े स्टेडियम में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इतना ही नहीं इस स्टेडियम का दो बार रिनोवेट भी किया जा चुका है।
इस स्टेडियम में ज्यादा से ज्यादा 68,000 दर्शक एक साथ मैच देख सकते हैं। साल 1987 का विश्व कप फाइनल इसी स्टेडियम में खेला गया था। उस फाइनल मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने जीत अपने नाम पर दर्ज की थी। वैसे ये कहना गलत नहीं होगा कि 2023 वर्ल्ड कप के लिए ये स्टेडियम बिलकुल सही हैं।
न्यू स्टेडियम

अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में इस समय कंस्ट्रकशन का काम हो रहा हैं। इसके पूरे होते ही ये विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन जाएगा। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के मुताबिक, इस मैदान में एक साथ 1,10,000 दर्शक मैच का लुफ्त उठा सकते हैं।
ये स्टेडियम जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम को भी पछाड़ देगा। बता दे आने वाले दो सालों में इसका काम पूरा हो जाएगा। ऐसे में 2023 के वर्ल्ड कप को इस मैदान में खिलाया जा सकता है।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post इन 5 में से किसी एक स्टेडियम में हो सकता है भारत में होने वाला 2023 आईसीसी विश्वकप appeared first on SportzWiki Hindi.