क्रिकेट में चौका लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक सुखद अहसास होता हैं. हर बल्लेबाज अपनी पारी के दौरान ज्यादा से ज्यादा चौके लगाना चाहता हैं.
आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताएंगे, जिन्होंने किसी एक वनडे पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाये हुए हैं.
आइये डालते हैं एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर :
5. मार्टिन गुप्टिल

किसी एक वनडे अंतराराष्ट्रिय पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल पांचवे स्थान पर आते हैं. मार्टिन गुप्टिल ने साल 2015 के विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 163 गेंदों में 237 रन की शानदार पारी खेली थी.
उन्होंने अपनी इस पारी में 24 चौके लगाये थे. वहीं उन्होंने 11 गगनचुम्बी छक्के भी अपनी टीम के लिए इस पारी में लगाये थे. उनकी शानदार पारी के दम पर न्यूजीलैंड की टीम ने यह मैच आसनी से जीत लिया था. यह मैच न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में 21 मार्च को 2015 को खेला गया था.
4. सनथ जयसूर्या

किसी एक वनडे अंतराराष्ट्रिय पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले पर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज सनथ जयसूर्या चौथे स्थान पर आते हैं. सनथ जयसूर्या ने साल 2006 में नीदरलैंड के खिलाफ 104 गेंदों में 157 रन की शानदार पारी खेली थी.
सनथ जयसूर्या ने अपनी पारी में कुल 24 चौके व 1 छक्का लगाया था. उन्होंने यह 24 चौके 4 जुलाई साल 2006 को एम्स्टेलवीन के मैदान पर लगाये थे.
वैसे तो मार्टिन गुप्टिल और सनथ जयसूर्या ने बराबर 24 चौके लगाये हैं, लेकिन जयसूर्या ने गुप्टिल से कम गेंदे खेली हैं, इसलिए हमने सनथ जयसूर्या को मार्टिन गुप्टिल को ऊपर रखा हैं.
3. वीरेंद्र सहवाग
वीरेंद्र सहवाग
भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग किसी एक वनडे पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर आते हैं.
भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 8 दिसंबर 2011 को इंदौर के मैदान पर 149 गेंदों पर 219 रन की पारी खेली.
वीरेंद्र सहवाग ने अपनी इस पारी में 25 चौके व 7 छक्के लगाये थे. वीरेंद्र सहवाग भारतीय टीम के सबसे विस्फोटक ओपनर बल्लेबाजों में से एक माने जाते थे.
2. सचिन तेंदुलकर

किसी एक वनडे अंतराराष्ट्रिय पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले पर भारत के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर दूसरे स्थान पर आते हैं.
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 147 गेंदों में 200 रन की शानदार नाबाद पारी खेली थी. सचिन तेंदुलकर ने अपनी इस पारी में 25 चौके व 3 छक्के लगाये थे.
1. रोहित शर्मा
Image Credit By : Getty Images
किसी एक वनडे अंतराराष्ट्रिय पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले पर भारत के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा पहले स्थान पर आते हैं.
भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 13 नवंबर साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंदों में 264 रन की शानदार पारी खेली थी. रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी में 33 चौके व 9 छक्के लगाये थे. रोहित शर्मा से ज्यादा चौके किसी भी एक पारी टीम के खिलाड़ी ने नहीं लगाये हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वनडे मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा चौका लगाने वाले 5 बल्लेबाजो में टॉप पर 3 दिग्गज भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.