एक ओवर की सभी 6 गेंदों पर छक्के लगना हर बल्लेबाज का सपना होता है.जब टी20 विश्व कप 2007 में डरबन के मैदान पर भारत के युवराज सिंह ने ऐसा किया था तो पूरी दुनिया में इस खिलाड़ी की वाह-वाही हुई थी.इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की उस दिन जमकर धुनाई हुई थी. 50 साल पहले वो पहला मौका था जब 6 गेंदों पर 6 छक्के देखने को मिले थे.
पहली बार 1968 में हुआ था ऐसा कमाल
31 अगस्त 1968 को इंग्लैंड के प्रतिष्ठित काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप में नॉटिंघमशर और ग्लामोर्गन की टीमों के बीच मैच खेला जा रहा था. नॉटिंघम के कप्तान थे वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर गैरी सोबर्स. उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.नॉटिंघम की टीम अपने ओपनर जेबी बोलस के शतक के दम पर 5 विकेट पर 308 रन बना चुकी थी और गैरी सोबर्स जानते थे कि कभी भी पारी घोषित करनी पड़ सकती है.
यहाँ देखें विडियो
*50 YEARS AGO* ..
Sir Garfield Sobers became the first cricketer to smash 6-sixes in an over, on this day in 1968. How many of you have seen the video?
Just enjoy if you are a cricket lover!#Cricket pic.twitter.com/FGgdoe6LbF— Adnan Khan (@Dr_Khan) November 13, 2018
तभी गैरी सोबर्स ने विरोधी गेंदबाजों को अपना घातक रूप दिखाया. इस शानदार ऑलराउंडर ने ग्लामोर्गन के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मैलकम नैश को निशाना बनाने का फैसला किया.
ग्लामोर्गन के कप्तान ने मैलकम नैश को स्पिन करने को कहा.लेकिन उनको नहीं पता था कि सोबर्स इतिहास रचने वाले थे.सोबर्स ने छह गेंदों पर छक्के जड़कर सबके होश उड़ा दिए.

16 साल बाद भारत के रवि शास्त्री ने किया था ऐसा ही कमाल
गैरी सोबर्स के इस कमाल के दम पर बाद में नॉटिंघम ने ये मैच 166 रनों से मैच जीत गया. गैरी का वो कमाल सदा के लिए इतिहास के पन्नों में अमर हो गया. उसके 16 साल बाद भारत के रवि शास्त्री ने मुंबई-बड़ौदा रणजी मैच के दौरान यही कमाल करके दिखाया.जबकि साल 2007 में दो बार ये कमाल देखने को मिला.

दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स भी लगा चुके हैं 6 गेंद पर 6 छक्के
पहले वनडे वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने नीदरलैंड्स के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के जड़े और फिर टी20 विश्व कप में युवराज सिंह ने ये कमाल कर दिखाया.आजकल के क्रिकेट में तो बल्लेबाज वनडे मैच में दोहरा शतक लगा देते हैं. लेकिन उस समय ऐसा करना बड़ी बात माना जाता था.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post 50 साल पहले जब गैरी सोबर्स ने 6 गेंदों पर लगाया था 6 छक्के, देखें वो दुर्लभ वीडियो क्लिप appeared first on SportzWiki Hindi.