महिला टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना आयरलैंड से हुआ. इस मैच में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. हरमनप्रीत कौर ने आज टीम में एक बदलाव किया और टीम में मानसी को शामिल किया.
भारत ने खड़ा किया मजबूत स्कोर
India's @M_Raj03 made it two consecutive fifties at @WorldT20 today against Ireland – watch the highlights of her knock!
WATCH
https://t.co/UNqLtfl7TJ#INDvIRE #WT20 #WatchThis pic.twitter.com/GC57WFs1w7
— ICC (@ICC) November 15, 2018
भारत ने मैच में अच्छी शुरुआत की. मंधाना और मिताली राज की जोड़ी ने मिलकर 67 रनों की साझेदारी की. मंधाना 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर 29 गेंदों में 33 रन बनाकर बोल्ड हुई. मंधाना आउट हो गईं लेकिन मिताली राज ने एक ओर से मोर्चा संभाले रखा और जेमिमाह रोड्रीगेज ने आते ही अच्छे शॉट खेले. भारत के 13.5 ओवर में 100 रन पूरे हुए. हालांकि 15वें ओवर में रोड्रीग्ज 18 रन बनाकर स्टंप आउट हो गईं.
Total confusion in the middle! What happened here between Dayalan Hemalatha and Deepti Sharma?
WATCH
https://t.co/Pb75kydY2A #INDvIRE #WT20 #WatchThis pic.twitter.com/ZBMzaUenKq
— ICC World Twenty20 (@WorldT20) November 15, 2018
इसके बाद हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आईं उन्होंने आते ही एक छक्का भी लगाया लेकिन वो 7 रन बनाकर आउट हो गई. इसके बाद क्रीज पर टिकी अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज ने अर्धशतक पूरा किया. मिताली के 51 रनों की बदौलत टीम इंडिया किसी तरह 145 रनों तक पहुंची
आयरलैंड की शुरुआत रही ख़राब
10 overs into the chase and Ireland have been kept to 43/2 – another 103 runs are needed to win.#INDvIRE LIVE
https://t.co/5Cl3AlcAzx pic.twitter.com/QM4P89PK19
— ICC World Twenty20 (@WorldT20) November 15, 2018
146 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. टीम के सलामी बल्लेबाज़ टीम को पहला झटका सिर्फ 27 रन पर ही लग गया. इस दौरान लुईस सिर्फ 9 रन बना के आउट हो गई.उनके आउट होने के बाद शिलिंग्तन भी कुछ ख़ास नही कर सकी और सिर्फ 23 रन बना के आउट हो गए.
उनके आउट होने के बाद जोयसे और डेनली टीम को संभाला. इस दौरान दोनों ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. उनके आउट होने के बाद आयरलैंड का कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका और पूरी टीम सिर्फ 93 रन बना पाई.
The post भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड को 52 रन से पिटा, टी-20 विश्वकप सेमीफाइनल में बनाई जगह appeared first on SportzWiki Hindi.
