Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 5.3 ओवर में खलील अहमद ने किया कुछ ऐसा, सभी को आई शोएब अख्तर की याद

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद की ब्रिसबेन में खेले गये पहले टी-20 मैच में जमकर धुनाई हुई थी. वह ब्रिसबेन में खेले गये पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 3 ओवर में 42 रन खर्च कर बैठे थे, लेकिन आज 23 नवंबर शुक्रवार को युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए सभी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया हैं.

खलील ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शार्ट को किया बोल्ड 

आपकों बता दें, कि इस मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पारी का छठा ओवर भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद लेकर आये, उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर स्ट्राइक में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डीआर्सी शार्ट थे. खलील ने उन्हें अपनी इस गेंद पर चारो खाने चित कर दिया और बोल्ड कर दिया.

मैदान का चक्कर लगाकर दिलाई अख्तर की याद 

खलील अहमद ने जैसे ही डीआर्सी शार्ट को आउट किया, वैसे ही वह अपनी खुशी में मैदान पर चक्कर लगाने लगे और उन्होंने अपने विकेट मिलने की खुशी को मैदान पर चक्कर लगाके मनाई, खलील को मैदान पर चक्कर लगाते देख क्रिकेट प्रेमियों को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की याद आ गई, क्योंकि शोएब अख्तर भी विकेट लेने के बाद मैदान पर अपनी खुशी में इसी तरह चक्कर लगाते थे.

बता दें, कि साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर भी विकेट लेने के बाद मैदान पर कुछ इसी तरह चक्कर लगाते हैं.

यहाँ देखे खलील अहमद के विकेट के जश्न मनाने का वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डी आर्सी शार्ट को आउट करने के बाद भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने मैदान पर चक्कर लगाना शुरू कर दिया.  वह अपनी खुशी में कुछ इस तरह भागे जा रहे थे, कि उनके साथी खिलाड़ी भी उन्हें पकड़ नही पा रहे थे.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post वीडियो : 5.3 ओवर में खलील अहमद ने किया कुछ ऐसा, सभी को आई शोएब अख्तर की याद appeared first on SportzWiki Hindi.