लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवा मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. लेकिन इस बार विराट कोहली टॉस के मामले में नया रिकॉर्ड बना सकते हैं. पिछले साल जब टीम इंडिया इंग्लैंड टूर पर थी और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में विराट कोहली ने एक भी टॉस नहीं जीता था तो कहा था- ‘अगर दोनों तरफ हेड्स हो, तो ही हम टॉस जीत सकते हैं.’ उस दौरान कप्तान जो रूट ने टॉस जीते थे.
इसमें सबसे अहम बात यह है कि विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के चार मुकाबलों में टॉस जीता है. हालांकि यह एक दिलचस्प बात होगी कि अगर विराट वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवे वनडे में टॉस जीत लेते हैं तो ऐसा करने वाले वो दुनिया के तीसरे कप्तान बन जाएंगे.

इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ हैंसी क्रोन्ये और स्टीव वॉ ऐसा कर पाए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ एमएस धोनी ने भी नहीं किया है और घर में सीरीज में 5 मैचों में टॉस जीतने वाले वो पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे.
बता दें कि पिछले साल जब टीम इंडिया इंग्लैंड टूर पर थी और पांच टेस्ट मैचों की सीरिज में विराट कोहली ने एक भी टॉस नहीं जीता था तो कई दिलचस्प बातें कही थी. भारतीय क्रिकेट में अभी तक ये चमत्कार 3 भारतीय कप्तान ही कर पाए हैं. इनमें शामिल हैं सीरीज में 5 बार टॉस मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड और एमएस धोनी ने जीता है. अगर विराट कोहली टॉस जीतते हैं तो वो चौथे भारतीय कप्तान बन जाएंगे.
The post वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वां वनडे आज, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया appeared first on Live Cities.