आईपीएल 2019 में खिलाड़ियों को रिलीज करने का अंतिम दिन 15 नवम्बर का था। सभी टीमों ने अपनी अपनी रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी हैं। इसी कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स ने महज अपनी टीम से तीन ही खिलाड़ियों को रिलीज किया हैं। वहीं दूसरी तरफ कई सारी ऐसी टीमें भी हैं। जिन्होंने अपनी टीम से बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया हैं।
इस लिस्ट में गौतम गंभीर ,युवराज सिंह जैसे बड़े खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं। वैसे इस लिस्ट में कई नाम तो ऐसे भी हैं। जिसके बारें में किसी ने भी नहीं सोचा था। तो आइए आज इसी कड़ी में हम आपको ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारें में बताएंगे जिनको टीम से रिलीज करना समझ से बाहर हैं।
ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के इस सलामी बल्लेबाज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 9 करोड़ रूपये में खरीदा था। इससे पहले ये खिलाड़ी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में थे। बता दे आईपीएल 2018 के दौरान इन्होंने महज 12 मैचों के दौरान 120 रन ही बनाए थे।
इतना ही नहीं इन मैचों में इन्होंने 5 बल्लेबाजों के विकेट भी चटकाए थे। इनका 2018 का सीजन भले ही खराब रहा हो लेकिन इससे पहले वाला सीजन में इन्होंने जमकर धमाल मचाया था। वैसे दिल्ली की टीम ने उन्हें बाहर क्यों किया इस बात को तो कोई नहीं जानता, लेकिन उम्मीद ये है कि इस बार फिर से ये खिलाड़ी मोटी रकम में ख़रीदे जाएंगे।
मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज मिचेल स्टार्क को केकेआर ने 9.4 करोड़ की बड़ी रकम देकर टीम में शामिल किया था। लेकिन ये खिलाड़ी चोट लगने के कारण पूरे आईपीएल में नहीं खेल पाए। लेकिन अभी ये बिल्कुल फिट हैं और लगातार मैच खेल रहे हैं।
फ़िलहाल केकेआर की टीम ने इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं। पहले के आईपीएल के मैचों में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन शानदार रहा हैं। इनके प्रदर्शन को देखते हुए कोई भी टीम इन्हें खरीदना चाहेगी।
ब्रेंडन मैकुलम

टीम ने अपने बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक ब्रेंडन मैकुलम को टीम से बाहर कर दिया हैं। इस खिलाड़ी को पिछले साल आरसीबी ने 3.60 करोड़ की मोटी रकम देकर ख़रीदा था। लेकिन इन्हें पिछले आईपीएल में टॉप ऑर्डर के कई बल्लेबाजों के होने की वजह से कुल 6 मैचों में खेलने का मौका मिला।
बता दे आरसीबी पहले ही क्विंटन डीकॉक को बाहर का रास्ता दिखा चुकी हैं। ऐसे में इस खिलाड़ी को टीम से बाहर निकलना समझ से परे हैं।
रिद्धिमान साहा

चोट के कारण इंडियन टीम से बाहर इस बेहतरीन बल्लेबाज को सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल नीलामी के दौरान 5 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था। आईपीएल के समय चोटिल हो जाने के कारन ये पिछले सीजन एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।
जिसके कारण टीम ने इन्हें रिलीज कर दिया हैं। बता दे वैसे साहा बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ शानदार विकेटकीपर भी हैं। ऐसे में उनको रिलीज करना टीम को काफी नुकसानदायक हो सकता हैं।
अक्षर पटेल

किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल 2018 की नीलामी में दिग्गज खिलाड़ियों को हटा कर अक्षर पटेल को रिटेन करने का फैसला लिया था। बता दे आईपीएल 2014 से 2017 तक वह सारे मैच खेल रहे थे। टीम में रविचंद्रन अश्विन की एंट्री की वजह से उन्होंने पिछली बार कुल 9 ही मैच खेले थे।
इन मैचों के दौरान उन्होंने कुल 26 ओवर ही डाले थे। बता दे पटेल शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। ऐसे में टीम को इन्हें रिटेन न करना गलत साबित हो सकता हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post समझ से परे है फ्रेंचाइजी का इन 5 खिलाड़ियों का रिलीज करना, नीलामी में फिर लग सकती है करोड़ो की बोली appeared first on SportzWiki Hindi.